भोपाल । बुधवार को दिन दहाडे लुटेरों ने हमीदिया रोड स्थित शहर के एक नामचीन होटल बिंदल में प्राचीन ब्रिटिश मुद्राओं के एक संग्राहक से सत्तर हजार रुपये नगद और करीब सात सौ करोड रुपये मूल्य की प्राचीन दुर्लभ ब्रिटिश मुद्राएं लूट लीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है न ही लुटेरों का कोई सुराग मिला है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी चन्द्रप्रकाश गुप्ता (63) प्रचीन दुर्लभ ब्रिटिश मुद्राओं का पांच साल से संग्रहण करते है। वह अहमदाबाद में लगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी में भाग लेने के बाद घूमने के लिए मध्यप्रदेश आ गये। ओंकारेश्वर व उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर रविवार को वह हमीदिया रोड स्थित होटल बिंदल के रूम न. 123 में आकर रुके थे। चंद्रप्रकाश गुप्ता का कहना है बुधवार को सुबह रूम में पीछे से तीन लोग घुस आये। उनके साथ मारपीट कर उनके नगद सत्तर हजार रुपये और सात सौ करोड रुपये की दुर्लभ प्राचीन ब्रिटिश मुद्राएं लुट कर ले गये। उनके पास कई नोट पुरानी बिट्रिश करंसी के भी हैं, जो भारत में अंग्रजों के शासन के समय चला करते थे। |