उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
डांस से आकर्षित होती हैं महिलाएं
On 9/9/2010 12:22:39 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

लंदन। जो डांस अच्छा करता है वो महिलाओं को अधिक पसंद आता है, लेकिन आखिर ऐसा क्यों है? वैज्ञानिकों ने कर डाला है इस पर भी शोध और ढूंढ निकाला है इसका राज।

ये शोध नॉर्थंब्रिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है और इसे रॉयल सोसाइटी जर्नल में छापा गया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि डांस स्टेप पर वैज्ञानिक तरीके से पहली बार शोध किया गया है, जिससे पता चलता है कि पुरुष के डांस में वो कौन सी बात है जो महिला को लुभाती है। ये शोध कहता है कि जो पुरुष डांस के स्टेप अच्छे करते हैं, महिलाएं उनकी तरफ इसलिए आकर्षित होती हैं, क्योंकि डांस के अच्छे स्टेप करना स्वस्थ रहने की निशानी है।

इसके अलावा ये माना जाता है कि उन पुरुषों में प्रजनन की क्षमता भी ज्यादा होती है। दरअसल शोधकर्ताओं ने युवाओं से प्रयोगशाला में ही नाचने को कहा। नृत्य के लिए संगीत बेहद साधारण था। ढोल की थाप पर इन युवाओं का नाच रिकॉर्ड करके महिलाओं के ग्रुप को दिखाया गया। इन महिलाओं ने उन्हें एक से सात के बीच नंबर दिए।

डैड डांसिंग पसंद नहीं

शोधकर्ताओं ने शोध करने से पहले सोचा था कि महिलाएं जो नंबर देंगी, वो युवाओं के हाथ और पैर को हिलाने के तरीके को देखते हुए देंगी, क्योंकि ये शरीर के वो हिस्से हैं, जो मन के भावों को बखूबी दर्शाते हैं, लेकिन महिलाओं के अंक शोधकर्ताओं की सोच से मेल नहीं खाते थे। महिलाओं ने युवाओं के नाच को उनके मूल शरीर के भाव को देखकर आंका था जैसे धड और सिर। इसके अलावा सबसे ज्यादा नंबर उसे दिए गए, जिसने अलग-अलग तरह के स्टेप किए थे, लेकिन महिलाओं को किसी का बेवजह शरीर को जरूरत से ज्यादा हिलाना या एक ही हरकत को दोहराना बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस तरह के डांस को शोधकर्ताओं ने डैड डांसिंगका नाम दिया यानी पिता की तरह नाचना। शोधकर्ताओं ने इस शोध में ये पाया कि अच्छा डांस वो ही कर सकता है जिसका तन मन स्वस्थ हो।

Post Comments
More News
नंदिता ने मोदी को बताया हिटल...
आम जनता से दूर कर देता है पद...
नक्सल अभियान में ढिलाई पर चि...
नौकर नहीं, अब रोबो निपटाएगा ...
ममता की P.A. बताकर ठगी करने ...
1832 लोगों ने फर्जी दस्तावजो...
मार्च में शादी नहीं करेंगे स...
पीजी के साथ नौकरी का अवसर...
मासूम की पत्थर मारकर हत्या.!...
बिग बच्चन बीमार, कल होगी पेट...
मंत्री ने बंद कराई बिजली, रो...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: