बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या बच्चन चाहती हैं कि उनके पति अभिषेक बच्चन ‘दोस्ताना 2’ छोड दें। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कैटरीना ने अब्बास मस्तान की ‘इटैलियन जॉब’ की हिंदी रीमेक में काम करने से इनकार कर दिया। कैट ने अभिषेक के साथ उनकी फिल्म ‘रावण’ के फ्लॉप होने के कारण मना किया क्योंकि वह किसी फ्लॉप हीरो के साथ काम नहीं करना चाहती। कैटरीना के बाद दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, प्रियंका चोपडा और करीना कपूर ने भी इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया और यह बात ऐश को बर्दाश्त नहीं हुई। वह मानती हैं कि सारी गलती कैटरीना की है, अगर वह ना नहीं करतीं, तो दूसरी हीरोइनों का नंबर नहीं आता। बस, अब वह कैट को सबक सिखाने के मूड में हैं। इसीलिए ऐश चाहती हैं कि अभिषेक कैटरीना स्टारर ‘दोस्ताना 2’ से अपना नाम वापस ले लें। सूत्रों के अनुसार अभिषेक के लिए ऐश की बात काफी मायने रखती है और वह हमेशा उन्हें सीरियसली लेते हैं। पिछले दिनों अभिषेक ने मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि ‘ऐश्वर्या का सोचने का तरीका थोडा हटकर है। मैं उनकी बातें मानता हूं, क्योंकि वह सोच-समझ कर फैसले लेती हैं।’ अब देखना यह है कि छोटे बच्चन सुपरहीट फिल्म ‘दोस्ताना’ के सिक्वल में दिखाई देते हैं या नहीं। |