बॉलीवुड के सिंपल सेंबल अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर इस समय बॉलीवुड एक्शन किंग अक्षय कुमार से बहुत इंप्रेस हैं। इसकी वजह है अक्की की हाइट। सूत्रों के अनुसार सोनम कहती हैं कि ‘मैं अब तक जितने भी अभिनेताओं से मिली हैं, अक्षय उन सबसे ज्यादा मेहनती हैं। साथ ही वह मेरे रोल मॉडल भी हैं। वह ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ मैं हॉई हील पहन सकती हूं। मेरे लिए यह एक राहत की बात भी है।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘पंकज कपूर की फिल्म ‘मौसम’ में शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए उनकी ऊंचाई मापी गई थी और वह शाहीद जितनी ही लंबी निकलीं। अक्षय के विषय में बात करते हुए सोनम कहती हैं कि वह बहुत मेहनती हैं और प्रत्येक दृश्य के लिए 50 बार अभ्यास करते हैं। गौरतलब है कि सोनम और अक्षय ‘थैंक्यू’ में साथ काम कर रहे हैं। |