पॉप स्टार लेडी गागा के हर अंदाज का दुनियाभर में जादु देखा जा सकता है और इस बार भी उन्होंने अपने अनोखे अंदाज का सबूत पेश किया। उन्होंने गायिका बेयॉन्स नोल्स के जन्मदिन पर तोहफे में उन्हें हीरों से जडा एक चाबुक भेंट किया है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में मिशीगन के डेट्राॅयट में आयोजित एक संगीत समारोह में गागा ने यह चमडे का हीरे जडित चाबुक बेयॉन्स को दिया। खबर यह भी है कि गागा अनोखा तोहफा देना चाहती थीं और यह चाबुक सैकडों हीरों और चमडे से बना हुआ है। |