उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
चोरी की बिजली से रोशन था होटल नवरत्न
On 9/9/2010 2:10:38 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर । होटल नवरत्न बिजली चोरी से रोशन हो रहा है। इस बात का खुलासा बुधवार को विद्युत कंपनी की छापामार कार्रवाई में हुआ है। कंपनी के आला अधिकारियों ने होटल पर छापामार कार्रवाई कर बिजली चोरी पकडी। होटल के खिलाफ बिजली चोरी करने का पंचनामा बनाकर मामला दर्ज कर लिया गया। टीम ने होटल के खिलाफ 5.78 लाख रुपए की बिलिंग की।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप-महाप्रबंधक पीके तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर 12 बजे सुनियोजित तरीके से होटल पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें नए तरीके से बिजली चोरी होते पकडी। होटल की चौथी मंजिल में बने चेंज ओवर में डायरेक्ट केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। छापामार कार्रवाई के दौरान एई संदीप कालरा, एके सिंह, जेई एएम गर्ग, धर्मेंद्र दुबे, मिलिंद तोमर, रविकांत शर्मा सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

पहले किया जा चुका है आगाह ः होटल नवरत्न में बिजली चोरी करने का यह कोई नया मामला नहीं है। कई बार विद्युत कंपनी के आला अधिकारियों को भनक लगी कि यह होटल चोरी की बिजली से रोशन हो रहा है। उसी आधार पर अधिकारियों ने होटल के पदाधिकारियों को आगाह किया था कि वह बिजली की चोरी नहीं करें। लेकिन उन्हें अधिकारियों की यह चेतावनी नहीं मानी और बिजली चोरी बंद नहीं हुई।

नए तरीके से बिजली चोरी

होटल नवरत्न में लंबे समय से बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी के लिए एक नया तरीका ईजाद किया गया था। होटल के बैसमेंट से डायरेक्ट लाइन डाली गई थी, जो लिफ्ट के बगल से होती हुई चौथी मंजिल पर बने चेंज ओवर में गई थी। यह लाइन लीगल लाइन से अलग डाली गई थी। लाइन को डायरेक्ट चेंज ओवर में जोड दिया जाता था। इस लाइन को मीटर वाली लाइन से पूरी तरह अलग किया गया था। उसी आधार पर बिजली चोरी से पूरा होटल रोशन हो रहा था।

अधिकारी-नेताओं की देता रहा धौंसः पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान होटल मालिक मनोज जैन अपनी गलती मानने की बजाय उल्टा विद्युत कंपनी के अधिकारियों को धौंस देते रहा कि हम तुम्हें देख लेंगे। उन्होंने अपने खासम-खास अधिकारियों एवं नेताओं को हवाला देते हुए कहा कि इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। तुमने छापामार कार्रवाई कर बहुत बडी गलती कर दी है। इसका खामियाजा तुम लोगों को भुगतना पडेगा।

 

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: