कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
इतिहास रचने से एक कदम दूर
On 9/9/2010 7:40:09 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

न्यूयार्क। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोडीदार ऐसाम उल हक कुरैशी अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए हैं। बोपन्ना और कुरैशी के लिए यह पहला मौका है जब वे किसी ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।

16वीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और कुरैशी ने बुधवार को सेमीफाइनल में गैर वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के एडुआर्डो श्वांक और होरेशियो जेबेलोस की जोडी को 7-6, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। भारत और पाक की यह जोडी जब अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही थी. तो दोनों देशों के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत भारत के हरप्रीत सूरी और पाकिस्तान के अब्दुल्ला एच हारून यह मैच देखने के लिए अतिविशिष्ट दर्शकों में मौजूद थे। पहले सेट में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। जबर्दस्त संघर्ष के बाद यह सेट टाइब्रेक में खिंच गया। भारत-पाक जोडी ने आखिर टाइब्रेक 7-5 से जीतकर पहला सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में हालांकि श्वांक और जेबेलोस ने कुछ संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन बोपन्ना और कुरैशी ने 6-4 से यह सेट जीतने के साथ ही पहली बार ग्रैंड स्लेम के फाइनल में जगह पक्की कर ली। फाइनल में बोपन्ना और कुरैशी का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बाब एवं माइक से होगा। दो बार के चैंपियन बाब और माइक ब्रायन ने सेमीफाइनल में स्पेनिश जोडी मार्सेल ग्रेनोलर्स और टामी रोब्रेडो को लगातार सेटों में 6-1, 6-4 से आसानी से मात दी। कुरैशी ने कहा कि यदि मैं और बोपन्ना कोर्ट में और कोर्ट के बाहर दोस्ती की मिसाल पेश कर सकते हैं तो फिर भारतीय और पाकिस्तानी एक साथ क्यों नहीं चल सकते। यहां दोनों देशों के राजदूत एक साथ बैठे हुए हैं और उन्हें एकसाथ देखकर वाकई खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मैच के बाद राजदूतों से बातचीत हुई थी और उन्होंने फिर फाइनल में लौटने का वादा किया है। पाकिस्तानी खिलाडी ने कहा कि हमारे लिए उनके शब्द उत्साह बढाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम एक साथ खेलकर अच्छा काम कर रहे हैं।

और वे दोनों हमारा पूरा समर्थन कर रहे हैं।

भारत-पाक एक्सेप्रैस के नाम से मशहूर हो गई इस जोडी केबोपन्ना ने कहा कि उनके कुरैशी के साथ जोडी बनाने को सीमा के दोनों पक्षों के लोगों ने सराहा है। हम इसमें किसी तरह का राजनीतिक एंगल नहीं देख रहे हैं और हम केवल इतना करने की कोशिश कर रहे हैं कि लोगों की थोडी बहुत सोच भी बदल जाए तो हमारे लिए यह अच्छा होगा। कुरैशी ने कहा कि हमारी तरफ से यह अभी एक छोटा सा कदम है और आप जानते हैं कि यह माना जाता है कि खेल वहां तक पहुंच सकता है जहां कोई धर्म, कोई राजनीति या राजनीतिज्ञ नहीं पहुंच सकते। हमारा खेल सभी तरह की धर्म और राजनीति से ऊपर है।

Post Comments
More News
ऐतिहासिक क्लीनस्वीप...
न्यूजीलैंड की सीरीज में अजेय...
मीडिया युवी की निजता का सम्म...
जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं...
ब्रेसनन फिट घोषित जुडेंगे टी...
गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण भारत ...
आस्ट्रेलियाई टीम में ली की ज...
नमन और रोबिन के शतक...
पदक जीतना ‘सर्वŸोष्ठ’ लेकिन ...
सोमदेव लुढ़ककर शीर्ष 100 से ...
फिर लुढ़के भारतीय...
नीलामी स्थगित कर सकती थी बीस...
फ्रैक्चर के कारण ली त्रिकोणी...
फ्रांस को हरा भारत फाइनल में...
फौजा सिंह ने हांगकांग में 10...
बेली को कप्तान बनाने से कम ह...
फुटबाल: बार्सिलोना के सात अं...
मध्य क्षेत्र की बढ़त में नमन...
और लोकप्रिय होगी मुक्केबाजी...
दलीप ट्रॉफी: परविंदर का छक्क...
अजहर की मैराथन पारी, इंग्लैं...
हम वनडे सीरीज जीतने के प्रबल...
क्रिकेट टीम की कमान अंजुम चो...
भारत ने अमेरिका में मचाई धूम...
मुंबई के नए खिलाड़ियों से खु...
आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहल...
जीत से मनोबल बढ़ा है: रैना...
लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इं...
जड़ेजा सबसे मंहगे...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: