|
नई दिल्ली। दूसरे डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद आजीवन प्रतिबंध का सामना करने वाली भारोत्तोलक सनामाचा चानू ने आज भारतीय भारोत्तोलन महासंघ पर उसे अंधेरे में रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह तो इस दवा मेथिलहेक्सानेमाइन का सही उच्चारण भी नहीं कर सकती। पिछले महीने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा कराए गए डोप टेस्ट में नाकाम रही 31 वर्षीय चानू ने कहा कि महासंघ ने उसे कभी नहीं बताया कि मेथिलहेक्सानेमाइन प्रतिबंधित दवा है। उसने कहा कि मुझे इसके बारे में पता ही नहीं है और ना ही महासंघ ने कभी बताया। हाल ही के बरसों में इस पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए सभी खिलाडियों को इसके बारे में पता नहीं है। |