गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
गूगल सर्च इंजन अब और पावरफुल
On 9/9/2010 8:13:40 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

कैलिफोनिर्या। गूगल ने अपने सर्च इंजन को और तेज बना दिया है। इसमें टाइपिंग शुरू करने के साथ ही शब्दों के विकल्प सामने आने लगते हैं। दो दिन तक गूगल लोगों पर रहस्य बनाए रखने के बाद बुधवार को इससे पर्दा हटा दिया गया।

इंन्सटैंट कॉफी की तर्ज पर इस नये तेज गूगल का नाम रखा गया है गूगल इन्सटैंट। लेकिन कॉफी बनने से पहले मांगी गई सूचना आफ कंप्यूटर पर होती है। इंटरनेट में मौजूद सूचनाओं के आधार पर मांगी गई जानकारी के बारे में विकल्प गूगल शब्द टाइप करने के साथ ही सुझाने लगता है। गूगल के वाइस प्रेसिडेंट मैरिसा मायर ने बताया, नया गूगल एक तरह से भविष्यवाणी करने की कोशिश करता है, ताकि जितनी जल्दी हो सके सूचना मांगने वाले तक पहुंचाई जा सके। तेज रिजल्ट देने के लिए वास्तव में एक तरह से मन को पकडने की कोशिश की जाती है।

गूगल इन्सटैंट को अमेरिका में शुरू कर दिया गया है और इसी हफ्ते ये ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस के साथ अगले हफ्ते तीन दूसरे देशों में भी काम करना शुरू कर देगा। गूगल इन्सटैंट क्रोम, फायरफॉक्स, सफारी और इंटरनेट एक्सप्लोरर 8 के साथ काम करने में सक्षम है। मायर ने कहा कि गूगल इंस्टैंट सर्च की दुनिया में एक बडी छलांग है।

बदल जाएगी कंप्यूटर की परिभाषाः ब्रिन

गूगल के संस्थापकों में से एक सर्गेइ ब्रिन का कहना है कि अगले दशकों में गूगल और दूसरी कंपनियां जो कुछ लेकर आने वाली हैं उससे कंप्यूटर की परिभाषा ही बदल जाएगी। मजाक करते हुए ब्रिन ने कहा कि गूगल इससे कोशिश में है कि वो इंसान के दिमाग का तीसरा आधा हिस्सा बन जाए। अब तक तो दिमाग के दो ही हिस्से होते थ,े लेकिन ये तीसरा हिस्सा गूगल होगा मतलब वो इस कदर इंसान की जिंदगी में बस जाएगा। गूगल ने अपने सर्च इंजन में ऐसी तकनीक डाली है कि ये टाइप किए जाने वाले अक्षरों से संभावित विषयों को पहचान लेगा।

इतना ही नहीं गूगल इंस्टैंट में अक्षरों को टाइप करने के बाद इंटर दबाने की भी जरूरत नहीं होगी। इन्सटैंट से पहले एक टर्म को पकडने में गूगल 9 सेकेंड का समय लेता था और कई बार तो ये समय 30-40 सेकेंड तक पहुंच जाता था। अब सर्च कम से कम 3 सेकेंड जल्दी पूरा हो जाएगा। इस समय एक अरब से ज्यादा लोग गूगल की सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। इसका मतलब है हर दिन हजारों घंटे के समय की बचत होगी।

Post Comments
More News
पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 ...
चीन के अधिकारी ने अमेरिकी वा...
सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र ब...
शाहरूख से मिलने के लिए बेताब...
पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से ...
चीन में राजस्थानी कलाकार दें...
मैडोना को कोर्ट में घसीटने क...
खतरे में हैं विश्व के सबसे ब...
समय से पूर्व जन्मे 18 बच्चों...
हिंसा रोकने रक्षामंत्री नियु...
नाशीद के खिलाफ गिरफ्तारी का ...
ड्रोन हमले में मारा गया पाक ...
चीनी व्यापारियों पर दर्ज होग...
दुनया टीवी के मालिक पर हत्या...
महान हस्तियों के पत्र चुराए...
अवमानना मामले में समन के खिल...
धरोहर स्थल बना पुश्तैनी घर...
इराक ने एक दिन में 14 को दी ...
बंदूक की नोक पर किया गया मजब...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: