|
खरगौन /भोपाल। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, रीवा और ग्वालियर संभाग में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर सडक यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी भोपाल में इस अवधि में 17 मिली मीटर वर्षा हुई। यहां रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है। खरगौन के सात विकासखंडों में रिकार्ड बारिश हुई। झिरन्या और भगवानपुरा में बादल फटने से सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।
झिरन्या में सर्वाधिक 13.14 इंच जबकि भगवानपुरा में 7.89 इंच बारिश दर्ज की गई। जबकि खरगोन में 3.26, गोगावां में 3.26, सेगांव में 4.72, भीकनगांव में 5.70 इंच बारिश दर्ज की गई। जिले के बडवाह, महेश्वर, कसरावद क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान क्रमशः 37, 6.37 और 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। पहाडी अचंल में हुई भारी बारिश ने खरगोन, झिरन्या, गोगावां और कसरावद क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।
कहां कितनी हुई बरसात भारी बारिश की चेतावनी
झाबुआ 115, खंडवा 70, इंदौर, आठनेर, धार, आष्टा, रायसेन में 40-40, केवलारी, घोडाढोंगरी, मुलताई में 30-30 और सतना, ढिढोरी, होशंगाबाद, बैतूल, पचमढी, राजगढ, गुना, नीमच और रतलाम में 20-20 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन और होशंगाबाद संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
मौत का सबब बना पानी 3 मरे, 2 व्यक्ति लापता
बडवानी। ग्राम रूई के भैरव नाले में एक जीप बह गई। जिसमें 4 यात्री सवार थे। चालक ने तैरकर जान बचाई, 2 लोगों के शव मिल गऐ थे। जबकि एक यात्री संतोष भारती लापता है। उधर खंडवा में मालीकुंआ का साईनाथ नामक युवक बह गया था। जिसका शव सरस्वती स्कूल के पास मिला। खरगोन के सनावद में कुंडई नदी में गुरुवार को एक व्यक्ति बह गया है। |