गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
लश्कर से जुडा केरल आईजी निलंबित
On 9/9/2010 9:19:17 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। केरल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आतंकवादी संगठन लश्कर--तोएबा से सांठगांठ का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) के पास केरल आईजी तोमीन ठाकनकरी के आतंकवादी संगठन लश्कर--तोएबा से संफ के सुबूत मौजूद हैं। इन आरोपों के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है और गृहमंत्रालय ने केरल सरकार से रिपोर्ट तलब की है। तोमीन पर आरोप है कि उन्होंने लश्कर के एक आतंकवादी को भारत आने में मदद करने की कोशिश की है। इस आतंकवादी की बेंगलूर धमाके में कथित तौर पर भूमिका है। एनआईए ने इस सिलसिले में मंगलवार को तोमीन से पूछताछ की है।

एनआईए इस मामले में एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर तोमीन ठाकनकरी की हाल ही में कतर की यात्रा का ब्योरा मांगा है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने कतर में मौजूद भारत की राजदूत दीपा गोपालन वाधवा से तोमीन की कतर यात्रा के बारे में पूछताछ कर बयान रिकॉर्ड किया है। इस मामले में कतर दूतावास और दूसरी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की ओर से 1987 बैच के आईपीएस अफसर तोमीन की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मिली शिकायतों के बाद सरकार ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपी थी। तोमीन पर आरोप है कि कतर यात्रा के दौरान तोमीन की मुलाकात एक संदिग्ध शख्स से हुई थी, जिसके तार भारत में हुई आतंकवादी वारदातों से जुडे हैं।

हालांकि तोमीन ने इन आरोपों को गलत बताया है। तोमीन ठाकनकरी पर आरोप है कि कतर में उन्होंने खाडी देशों के आतंकी संगठनों से जुडे केरल मूल के कुछ लोगों से मुलाकात की थी और तोमीन ने उन्हें केरल लौटने में मदद का वादा किया था। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को इस मामले की छानबीन करने को कहा है। गौरतलब है कि तोमीन ठाकनकरी की छवि विवादास्पद रही है। कुछ ही महीने पहले जब तोमीन कन्नूर के आईजी (पुलिस) के पद पर थे, तब उनपर सरकार की इजाजत के बिना सेवा शर्तों के खिलाफ जाते हुए विदेश यात्रा करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। 2007 में तोमीन को आय के ज्ञात स्रोतों से *यादा संपत्ति होने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें बहाल कर दिया था। इस मामले में सतर्कता आयोग की जांच चल रही है। इस मामले में कतर दूतावास और दूसरी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की ओर से 1987 बैच के आईपीएस अफसर तोमीन की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मिली शिकायतों के बाद सरकार ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपी थी।

Post Comments
More News
..तो 12000 करोड़ की डी कंपनी...
देश की संप्रभुता पर था 26/11...
पृथ्वी ने चीरा आसमान...
राजनीति के खातिर...
‘आकाश’ को बनाया जाएगा बेहतर...
इंद्रा ने भंवरी को नेताओं के...
किताब के रूप में सामने आएगा ...
टाटा की कारें 12,000 रुपए तक...
मैटाडोर खाई में गिरी, 20 लोग...
यात्री को क्षतिपूर्ति के रूप...
भंवरी मामले में कांग्रेसी सा...
मुसलमान भेजेंगे अन्ना को संस...
हमारी जमीन पर चीन का कब्जा...
विदेशी गिफ्ट लेने से बचते है...
वैलेंटाइन डे नहीं हफ्त-ए-हया...
किसानों ने फ्री में बांटे प्...
अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ ज...
शराबी पायलट का लाइसेंस रद्द...
देश में बाघों के शिकार में आ...
’अखिलेशवाद’ से लोहिया तंबू म...
रेल यात्रियों को मिलेगा कंफर...
कहीं भ्रष्ट को बचाती सत्ता त...
अब नजर दूसरे माओवादियों पर...
धान पैदावार में बिहार ने चीन...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: