उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
मच्छरों की महानता पर एक ललित निबंध
On 9/9/2010 9:29:06 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मैं ने चांदनी रात में नौका-विहार पर निबंध लिखा, ताज पर लिखा, ऊंट पर लिखा, गधे पर बहुत लिखा, पर मच्छर पर कुछ भी नहीं लिखा। हालांकि, मेरी पाठ्यपुस्तक में एक पाठ मच्छरों को समर्पित था। शायद पाठ्यक्रम तैयार करने वालों को मच्छरों की महानता का ज्ञान था। वे मेरे जैसे कोरे नहीं थे। खैर, जैसा कि मैंने मच्छरों पर कुछ नहीं लिखा, न ही मास्टरजी ने लिखवाया, पर आज नेता जैसे चमचों से घिरे रहते हैं, मैं अपने आपको मच्छरों से घिरा पा रहा हूं, तो मुझे भी उनकी श्रेष्ठता का भान होने लगा है। उनकी इस उच्चता से प्रभावित होकर यह निबंध लिख रहा हूं। यूं कहिए कि लिखने को मजबूर हुआ हूं।

अस्तु, हे मच्छरो, मुझे बख्शो! मुझे न काटो, इसलिए नहीं कि मैं आप पर निबंध लिख रहा हूं या आपकी चमचागीरी कर रहा हूं, बल्कि इसलिए कि गांवों, शहरों व कस्बों में और भी हैं, जिनके पास मच्छरदानियां नहीं हैं, शरीर पर लेप करने को ट्यूब नहीं है, आपको भगाने वाली क्वाइल नहीं है। उनके पास जो हैं, वे नालियां हैं, गटर हैं, रुके हुए पानी के गड्ढे हैं, अंधेरा है, झोपडी-झुग्गियां हैं, बदबूदार दलदल है। गरज यह कि वहां आफ लायक, आफ मनमाफिक वातावरण है। वहां आप मय परिवार मजे से रह सकते हो। वहां परिवार कल्याण का भी भय नहीं। आप जितनी चाहो, जैसे चाहो, जब चाहो, अपनी संतानें पैदा कर सकते हो। वहां की जलवायु आफ अनुकूल है। सो मच्छरो, वहीं जाओ।

मेरे पास क्या है? अप्रकाशित पांडुलिपियां, प्रकाशित रचनाओं की कतरनें वगैरह-वगैरह। ये चीजें आफ काम की नहीं, दीमकों के काम की हैं। मुझे आपसे डर नहीं लगता। आपका साइज भी डराने लायक नहीं है। आफ काटने से भी डर नहीं लगता, क्योंकि हम आदी हो चुके हैं। डर लगता है, मलेरिया से, जिसके प्रसारक आप ही हैं। पहले तो मलेरिया से भी नहीं डरता था, पर जब से मलेरिया सही डॉयग्नोसिस नहीं हो पा रहा है या चिकित्सक ऐसे आ रहे हैं, जो मलेरिया को किसी और स्वरूप में बदल देते हैं, जिसके कारण यह लोक नहीं सुहाता, तब से मैं इससे भयभीत रहने लगा हूं। मलेरिया से डरने का एक कारण यह भी है कि अभी तक कोई मलेरिया बाण दवा ईजाद नहीं हुई है। अस्तु, हे मलेरिया के वाहक मच्छरो, अपने आवासों से आतंकवादी गतिविधियां चलाने वालो, कभी दिन में, तो कभी रात में अपने टार्गेटों पर टूट पडने वालो, हे सुमधुर संगीत सुनाने वालो, हे हर जगह मौजूद रहने वालो, कृपया मुझ से दूर ही रहो। मुझे नाहक क्यों परेशान करते हो?

आफ काटने से फैलने वाले मलेरिया की रोकथाम हेतु ढेरों सरकारी, गैर-सरकारी कार्यक्रम बनते हैं। घर-घर गोलियां बंटती हैं, कभी-कभी डीडीटी का छिडकाव किया जाता है, धुआं छोडा जाता है। लोग मलेरिया से बचाव हेतु निजी प्रयास भी करते हैं। इससे मलेरिया कागजों पर तो जड से समाप्त हो जाता है, पर मलेरिया के कीटाणु आप में यथावत बने रहते हैं। मैं जनता हूं कि मेरा यह निबंध आप नहीं पढेंगे। आप अपनी गतिविधियां चलाते रहेंगे, पर प्रभु! मुझे बख्श देना। मेरा निवेदन स्वीकार कर लेना।

--ओम उपाध्याय

Post Comments
More News
मैकाले के मानसपुत्रों के चंग...
ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती ल...
किसानों की तकलीफ समझें सरकार...
प्रणबदा की नींद उड़ने का कार...
उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमा...
क्रांति की उपलब्धियों को खो ...
चल रहा आश्वासन बांटने का अभि...
नाम, नमक और निशान के मायने...
मालदीव में सैनिक शासन की आहट...
मंत्रियों को यह सजा तो पर्या...
टाइम की आपत्ति को तवज्जो क्य...
पाकिस्तान की कश्मीर नीति में...
चल भी सकता है प्रियंका का जा...
हे फेसबुकजी, तुम्हें ढेरों श...
अमेरिका ने गंवा दिया एक बढ़ि...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: