उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
मोटर साइकिल से ज्यादा बिकी कारें
On 9/9/2010 9:37:42 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। अगस्त का महीना देश में यात्री वाहन बनाने वाली कंपनियों के नाम रहा। इस दौरान देश में कुल मिलाकर एक लाख 794 कारें बिकी जो पिछले वर्ष की आलोज्य अवधि में एक लाख 20 हजार 681 कारों की तुलना में 33.23 प्रतिशत अधिक है। सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स सिआम ने आज यहां अगस्त महीने में वाहनों की बिक्री के आंकडे जारी करते हुये बताया कि अगस्त में कारों की बिक्री अब तक सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की अगुवाई में कारों की रिकार्ड बिक्री हुयी है। सिआम के अनुसार अगस्त में कुल मिलाकर सात लाख 27 हजार 542 दुपहिया वाहन बिके जो अगस्त 2009 में छह लाख 11 हजार 168 वाहनों की तुलना में 19.04 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 28.12 प्रतिशत बढी है। पिछले वर्ष अगस्त में कुल मिलाकर 40609 व्यावसायिक वाहन बिके थे जो इस वर्ष बढकर 52030 वाहनों पर पहुंच गये। इस अवधि में मारूति सुजुकी ने एक लाख चार हजार 791 कारेंबेची जो अगस्त 2009 में 84808 कारों की तुलना में 23.56 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह से हुंदई मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री 17.21 प्रतिशत बढकर 28601 कारों पर पहुंच गयी जो पिछले वर्ष आलोच्य अवधि में 24401 कारें रही थी। निर्यात में गिरावट की वजह से कंपनी की कुल बिक्री मात्र 2.3 प्रतिशत बढकर 50636 कारें रही।

दो पहिया वाहन बिक्री

सात लाख 27 हजार 542 दुपहिया वाहन बिके जो अगस्त 2009 में छह लाख 11 हजार 168 वाहनों की तुलना में 19.04 प्रतिशत अधिक है

मारूति रही अव्वल

मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की अगुवाई में कारों की रिकार्ड बिक्री हुयी है। मारूति सुजुकी ने एक लाख चार हजार 791 कारें बेची जो अगस्त 2009 में 84808 कारों की तुलना में 23.56 प्रतिशत अधिक है।

कारों का निर्यात 7 फीसदी घटा

नई दिल्ली। अगस्त में देश से कारों का निर्यात 7.21 प्रतिशत घटकर 37,952 इकाइयों का रहा। वाहन कंपनियों द्वारा घरेलू बाजार पर अधिक ध्यान दिए जाने की वजह से कार निर्यात में यह गिरावट आई। सियाम द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, बीते साल अगस्त में देश से 40,901 कारों का निर्यात किया गया था। सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने कहा, कंपनियों ने घरेलू मांग पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्णय लिया, इसलिए निर्यात में गिरावट आनी लाजिमी है। इसके अलावा, निर्यात बाजार में मांग अब भी बहुत मजबूत नहीं है।

समीक्षाधीन अवधि में सबसे बडी कार निर्यातक हुंदै मोटर इंडिया का निर्यात 12.28 प्रतिशत घटकर 22,035 कारों का रहा, जबकि बीते साल अगस्त में कंपनी ने 25,120 कारों का निर्यात किया था। इस दौरान मारूति सुजुकी का निर्यात भी 18.4 प्रतिशत घटकर 11,972 कारों का रहा, जबकि बीते साल अगस्त में कंपनी का निर्यात 14,672 कारों का था। हालांकि, फोर्ड इंडिया ने निर्यात में नौ गुना की बढत दर्ज की और 983 कारों का निर्यात किया, जबकि बीते साल की इसी अवधि में कंपनी ने महज 105 कारों का निर्यात किया था।

Post Comments
More News
घरेलू बाजार में मारुति बनी क...
डीजल कारों पर कर अधिक करना उ...
निर्यात कम आयात ज्यादा...
सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44...
मुनाफावसूली से सोना, चांदी क...
हीरा निर्यातकों ने की कर ढां...
अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्...
सराफे में तेजी का सिलसिला...
लक्ष्य से कम रह सकती है कार ...
सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33...
अब निवेश योजना में नहीं होगी...
सब्सिडी बोझ ने उड़ा दी मेरी ...
रुपए में भुगतान लेने ईरान रा...
रोजगार में भारत की उम्मीदें ...
अब प्लास्टिक मुद्रा फ्रीडम प...
बाजार को लगा ब्रेक...
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल...
तेज मांग से सोना, चांदी में ...
सुस्त रहेगी वृद्धि की रफ्तार...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: