ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग में बुधवार को आए एक फोन ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया। विभागीय अधिकारियों को खबर लगी कि पुरानी छावनी क्षेत्र के जिगसोली गांव में एक अज्ञात बीमारी से लोगों की मौत हो रही है। सूचना के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम को तडके ही गांव की सही स्थिति पता करने के लिए रवाना कर दिया और मौके पर पहुंची टीम ने अज्ञात बीमारी से नहीं बल्कि फेल्सी फेरियम मलेरिया से मौत होने की पुष्टि की।
डाक्टरों ने कहा इंफेक्शन है
ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों के काटने से शरीर पर घाव हो रहे ह। उन्होंने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। ऐसे मरीजों को दिखाया। कलेक्टर ने सीएमएचओ और मौके पर मौजूद डॉक्टरों से पूछताछ की। डॉक्टरों ने ऐसा होने से इंकार किया। कलेक्टर ने जांच कराने का भरोसा दिलाया है।