उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
शहर के हालात बहुत खस्ताः मलैया
On 9/10/2010 7:44:11 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। लंबे समय के बाद ग्वालियर आए प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वीकार कर लिया कि शहर की हालत खस्ता है। सडकों और यातायात की खराब हालत को लेकर उन्होंने कठोर कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने शहर की यातायात व्यवस्था को लचर मानते हुए कहा कि इसे लेकर मैं चिंतित हूं। शहर के यातायात को ठीक करने के लिए विशेषज्ञों की मदद से योजना तैयार की जा रही है। ग्वालियर में यातायात में...

पुलिस अफसरों को कसाः प्रभारी मंत्री ने शहर की बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के अधिकारियों की बैठक में जमकर उनकी खबर ली। ईद और गणेश चतुर्थी को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

मास्टर प्लान में देरः प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने स्पष्टतौर पर कहा कि मास्टर प्लान लागू होने में अभी समय लग सकता है। मास्टर प्लान के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मास्टर प्लान में जनप्रतिनिधियों की राय को लेकर उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान बंद कमरे में तैयार नहीं किया जाता। सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि इसकी कमेटी में शामिल होते हैं।

चलेगी तो चलाएंगे नावः प्रभारी मंत्री मलैया ने स्वीकार किया कि स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट लक्ष्य से भटक गया है और समय पर पूरा नहीं हो पाया है। बारिश के बाद स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट का कार्य फि र से गति पकडेगा और अगले साल बारिश से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसमें नाव चलाने को लेकर पूछे गए सवाल का गोलमोल जबाव देते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि चलेगी तो चलाएंगे नाव।

एडीबी ने बिगाडी सडकें

उन्होंने कहा कि नगर-निगम के एडीबी प्रजोक्ट के कारण शहर की सडकें खराब हो गईं हैं, लेकिन यदि नवनिर्मित सडकें उखड गई हैं तो उसकी वजह पता की जाएगी। सडक निर्माण में यदि भृष्टाचार का मामला आया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: