गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
3 जी सेवा का निकला दम
On 9/10/2010 7:46:00 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। बीएसएनएल की अत्याधुनिक थ्रीजी सेवा शुरू होने के कुछ दिन बाद ही दम तोडती नजर आ रही है। इस सेवा से उपभोक्ता काफी परेशान है। कई उपभोक्ताओं को अभी तक अपने मोबाइल पर सामने वाला को फोटो तक नहीं दिखा। बीएसएनएल की अत्याधुनिक थ्रीजी सेवा को शुरू हुए एक पखवाडे का भी समय हुआ है, लेकिन उसके दुष्परिणाम उपभोक्ताओं की परेशानी के रूप में सामने आने लगे हैं। थ्रीजी सेवा एक्टिवेट करने के बाद भी उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा। उपभोक्ता इस सेवा को फ्लाप बता रहे हैं। बीएसएनएल थ्रीजी सेवा को बेहतर बताया है।

ग्वालियर, दतिया एवं मालनपुर में 23 अगस्त को एक साथ थ्रीजी सेवा का शुभारंभ किया गया। बहुप्रतीक्षित थ्रीजी सेवा की शुरुआत से ही एक्टिवेट करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियां होने लगी थीं। कई प्रीपेड व पोस्टपेड मोबाइल उपभोक्ता अभी तक वीडियोकॉल का लाभ नहीं उठा सके, जबकि सेवा को शुरू हुए एक पखवाडा हो चुका है। थ्रीजी सेवा से बीएसएनएल का नेटवर्क भी गडबडा गया है और इंटरनेट कनेक्शन पर भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन अचानक हैंग हो जाते हैं और स्विच-ऑफ करने के बाद ही सही तरीके से चल रहे ह। उपभोक्ता थ्रीजी सेवा को लेकर शिकायतें करने लगे हैं।

क्यों आ रही दिक्कत

बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा शुरू करने के समय सही तरीके से टेस्टिंग नहीं की गई या फिर इसके दुष्परिणामों पर गौर नहीं किया गया। विशेषज्ञ के मुताबिक बीएसएनएल ने अभी यह सेवा नार्मल कॉल रेट पर शुरू की है, जिसकी वजह से सही तरीके से यह सेवा नहीं चल रही। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि उपभोक्ताओं को थ्रीजी सेवा का उपयोग करने का तरीका नहीं पता है या फिर यह कहें कि एक्टिवेट के समय सही ऑप्शन का उपयोग नहीं किया गया। कई जगह नेटवर्क भी इसे प्रभावित कर रहा है।

प्राइवेट कंपनियों करेंगी दिक्कत कम

जानकारों के मुताबिक बीएसएनएल की अत्याधुनिक थ्रीजी सेवा में कॉल रेट कम होने से भी पिक्चर की क्वालिटी सही नहीं आ रही, जबकि कॉल रेट बढाने से बेहतर क्वालिटी आ सकती है। इसके अलावा प्राइवेट मोबाइल कंपनियों के मैदान में आने के बाद यह सेवा प्रॉपर तरीके से चल सकती है। साथ ही बीएसएनएल को भी थ्रीजी को लेकर जागरुकता लानी होगी।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: