कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
चार दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर
On 9/10/2010 7:47:39 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। लोहिया बाजार निवासी एक युवक को फोन कर घर से बुलाकर कुछ लोगों द्वारा लाठी, सरियों से मारपीट की गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को उस युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट के बाद परिजनों द्वारा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करा दिया गया था, लेकिन युवक की मौत हो जाने के बाद यह मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया है।

रविवार की रात लगभग साढे बारह बज लोहिया बाजार निवासी सोनू पाल पुत्र राधेपाल उम्र(24)खून से लथपथ खासगी बाजार में पडा हुआ मिला था। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजनों को पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे उनका कहना था कि उसे फोन करके बुलाया गया था। परिजनों ने खासगी बाजार में रहने वाले रामकिशन माली, शिब्बू माली सहित अन्य कई लोगों के नाम पुलिस को बताए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या के प्र*यास का मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार को इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। चूंकि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला पहले ही दर्ज कर लिया था। गुरुवार को सोनू की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

आशिकी में गई जानः पीएम पर मौजूद परिजनों ने बताया कि खासगी बाजार में सोनू के मौसा रहा करते हैं। उन्हीं के पडोस में यह माली परिवार रहा करता था। सोनू का उन्हीं की लडकी से प्रेम हो गया था। जब माली परिवार को यह पता चला तो उन्होंन रविवार की रात को सोनू को फोन किया और खासगी बाजार आने के लिए कहा। फोन आने के बाद सोनू जब वहां पहुंचा तो रामकिशन माली और शिब्बू माली ने उसके साथ मारपीट की थी।

लाश रख लगाया जामः सोनू का पीएम होने के बाद परिजन शव लेकर ऊंट पुल पहुंचे। यहां शव सडक पर रख उन्होंने जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चूंकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस हत्या के प्रयास का मामला पहले ही दर्ज कर चुकी थी। इसलिए मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें समझाया तो परिजनों की समझ में आ गया और जाम खोल दिया गया।

Post Comments
More News
नोटिस देने पर फेंकी उबलती चा...
स्वीकृति में अटका इंस्टीट्यू...
बसंत के आते ही गर्मी बढ़ी...
एडीएम ने लिखे नंबर, देंगे नो...
महंगा हो जाएगा डॉ. सहाय हॉल...
हाईटेंशन लाइन बनी काल...
रहस्यमय ढंग से युवक गायब...
मेले में स्टॉल पर तोड़फोड़...
रेलवे प्रशासन और कलेक्टर में...
माता मंदिर हटाने को लेकर विव...
फर्जीवाड़े की होगी जांच...
जुगाड़ लगाकर वापसी की तैयारी...
पुलिस की कार्रवाई के विरोध म...
दिल टूटने पर की आत्महत्या...
एग्रीमेंट टाइम पर एजीएल संदे...
फिजूलखर्ची पर लगाई रोक...
लोहिया बाजार, उपनगर में तोड़...
लश्कर क्षेत्र में छह घंटे बि...
दो डॉक्टरों पर 50-50 हजार का...
विकास के लिए संघर्ष...
अफसरों पर चलेगा अनुशासन का ड...
वन मेला: वैद्यों की रवानगी श...
बखान नहीं, काम करके दिखाओ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: