उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
प्रफुल्ल सबसे अमीर तो ममता सबसे गरीब मंत्री!
On 9/10/2010 8:22:28 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आखिरकार केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा करते हुए इससे जुडी सारी सूचनाएं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल को मुहैया करवाई हैं।

अग्रवाल ने सूचना के अधिकार कानून के तहत मंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी थी। आरटीआई की जानकारी के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल यूपीए सरकार के सबसे धनी कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी संपत्ति 33 करोड रुपए आंकी गई है। जबकि रेल मंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब कैबिनेट मंत्री है। ममता की संपत्ति केवल 6.7 लाख रुपए बताई गई है, जिसमें 10 ग्राम सोना भी शामिल हैं। वहीं रोजाना करोडों के कारोबार के वाणिज्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले आनंद शर्मा ने अपनी संपत्ति 26.741 लाख बताई है।

कैबिनेट मंत्रियों को छोडकर अन्य मंत्रियों में मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल और ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर हैं, दोनों की संपति 20 करोड बताई गई है, जबकि इसमें उनकी पत्नियों की संपत्ति शामिल नहीं है। संसद से गायब रहने वाले रसायन मंत्री एमके अलागिरी की संपत्ति 9 करोड और कृषि मंत्री शरद पवार ने अपनी संपत्ति 3.9 करोड बताई है। घोटालों के आरोपों में घिरे दूर संचार मंत्री ए.राजा ने अपनी कुल संपत्ति 73.9 लाख रुपए बताई है। उल्लेखनीय है कि आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल कई दिनों से सूचना के अधिकार कानून के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य मंत्रियों की संपत्ति के बारे मे जानकारी मांग रहे थे। इसके लिए उन्होंने पहली बार जनवरी 2009 मे याचिका दाखिल की थी, लेकिन पीएमओ की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला था। अग्रवाल ने इस बात की शिकायत मुख्य सूचना आयुक्त से भी की थी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पीएमओ ने अग्रवाल की याचिका के जवाब में 77 मंत्रियों की संपत्ति की सूची जारी कर पहली बार मंत्रियों की संपत्ति के बारे मे जानकारी सार्वजनिक की है।

Post Comments
More News
सहकारिता व्यापार नहीं: गडकरी...
बेदाग मोदी पीएम इन वेटिंग!...
पंजीयन के बाद ले सकेंगे विदे...
भूषण सीडी मामले में मुलायम भ...
निजी व विदेशी कंपनियों से रक...
अब टीकमगढ़ में वोट नही देंगी...
जरदारी की बलि से ही बचेंगे ग...
कुदरत के कोप से नरक बनी परिव...
मध्यान्ह भोजन में फिर छिपकली...
हवालात की दीवार तोड़ दो चोर ...
सवा लाख रुपए वर्ग फीट का फ्ल...
बालिग औलाद मां-बाप की जिम्मे...
दंगों में नाकारा रही सरकार...
सूबे में जाम छलकाना सबसे महं...
निवेशकों का पैसा लौटाए स्पीक...
सदन में पॉर्न देख रहे थे मंत...
मकान की मूल कीमत पर ही मिलेग...
अब मालदीव में भड़की बगावत की...
काली कमाई बताओ 50 फीसदी बचाओ...
2जी के फैसले को चुनौती देगी ...
फिर लौटेंगी बर्फीली हवाएं!...
यूपी: दिग्गजों की पहली परीक्...
सहारा और बोर्ड में सुलह के आ...
मार्च में खुलेगा दादा का पिट...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: