| | बैटन का मुंबई में जोरदार स्वागत | | | |
| | | | |
| | |
- मुंबई। राष्ट्रमंडल खेलों की क्वीन्स बैटन रिले का आज यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैटन का लायन गेट पर एडमिरल सुपरिटेंडेंट डाकयार्ड (एएसडी) आर के शेरावट ने स्वागत किया जिसके बाद रिले हुई। अर्जुन पुरस्कार विजेता कमांडर महेश रामचंद्रन ने लायन गेट से रिले की शुरुआत की। इसमें नौसेना के खिलाडियों ने भी हिस्सा लिया। प्रत्येक 100 मीटर के बाद बैटन दूसरे खिलाडी को सौंप दी जाती। यह रिले साउथ ब्रेक वाटर (एसबीडब्ल्यू) तक चली जिसमें सडक के दोनों तरफ नौसेना के नाविक और छात्र खडे थे। डेढ किलोमीटर की रिले के दौरान बैटन को पनडुब्बी आइएनएस सिंधुविजय और एयरक्राफ्ट कैरियर आइएनएस विराट ले जाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने गेटवे पर बैटन को हासिल किया और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि इन खेलों को खिलाडी सफल बनाएंगे। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |