| | बेटन का स्वागत और राज्य स्तरीय खेल कराने पर सहमति | | | |
| | | | |
| | |
भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले के स्वागत और राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल कराने पर सहमति के बीच प्रदेश की एथलेटिक एसोसिएशनों के विवाद पर चर्चा के साथ शुक्रवार को मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की सामान्य सभा की बैठक राजधानी में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले का प्रदेश सरकार के साथ मिल कर ओलंपिक एसोसिएशन यादगार स्वागत करेगी। इसके साथ की राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों के आयोजन की लिए कैलेण्डर को तैयार का निर्णय लिया गया। जिससे आगामी राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की टीमें शिरकत कर सकें। बजट और ऑडिट रिपोर्ट पर कोई सवाल नहीं आए।
बताया गया कि रमेश मेंदोला के अध्यक्ष बनने के बाद घाटे का बजट करीब 17 हजार रुपए के लाभ में बदला है। बैठक में विवादित मप्र एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएस परमार द्वारा ओलंपिक एसोसिएशन पर उनके संगठन की मान्यता खत्म करने के सवाल पर एमपीओए के सचिव एसआर देव ने कहा कि हमने तो कोर्ट के आदेश का पालन किया है। चर्चा गर्म होती इससे पहले एमपीओए से मान्यता प्राप्त एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ मप्र के अध्यक्ष विश्वास सारंग ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि खेल होते रहें, मिल बैठकर यदि जो भी सहमति बनेगी उसे मानने में हमें कोई एतराज नहीं है।
अंत में भारतीय ओलंपिक एससिएशन ने क्वींस बेटन रिले के स्वागत के लिए आई सामग्री (150 लोअर, टीशर्ट और कैप) को बैठक में मौजूद विभिन्न प्रदेश एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को वितरित किया गया। बैठक में मप्र ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव एसआर देव, नवगठित एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ मप्र के अध्यक्ष विश्वास सारंग, सचिव सुरेश प्रजापति, एनएस परमार आदि मौजूद थे।
मप्र कुश्ती संघ के सचिव एवं मप्र ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एमपी तिवारी , मप्र केनोइंग-क्याकिंग संघ के सचिव बीएस कुशवाह, मप्र बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव बीरेंद्र ठाकुर, जिला सचिव दीपक गौड, साइकिलिंग एसोसिएशन के पीआर नायडू, हैंडबाल के प्रतिपाल सलूजा, शूटिंग एसोसिएशन के विवेक जैन आदि मौजूद थे।
गहमागहमी और नारेबाजी भी हुई मप्र ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक के दौरान होटल रेसीडेंसी में एसोसिएशन से जुडे पदाधिकारियों एवं खिलाडियों की जहां गहमागहमी रही वहीं होटल के बाहर नाराज खिलाडी ओलंपिक एसोसिएशन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। विवादित मप्र एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव मुमताज खान अपने साथ लाए एथलेटिक खिलाडियों से नारेबाजी करवाकर यह बताने का प्रयास करते रहे कि उनके एसोसिएशन के साथ मप्र ओलंपिक एसोसिएशन नाइंसाफी कर रहा है और इसी वजह से उनके संगठन की मान्यता खत्म की गई है। उधर जिला बॉडी बिल्डिंग फिटनेश एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद शाफिक खान अपने संगठन को मप्र ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता के लिए मांग करते दिखाई दिए। उन्होंने मीडिया को जहां अपने संगठन की ढेरों उपलब्धियां बताईं वहीं ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव एसआर देव से भी मान्यता दिए जाने का आग्रह किया। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |