|
चेन्नई। फिटनेस हासिल कर चुके सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चंडीगढ में 25 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत की 14 सदस्यीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की कमान संभालेंगे। बोर्ड के सचिव एन श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा कि बीसीसीआई के चयन पैनल ने यहां तमिलनाडु क्रिकेट संघ के मुख्यालय एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार बैठक करके टीम चुनी। घुटने की चोट से उबरे गंभीर टीम में एकमात्र सीनियर खिलाडी हैं जिसमें अधिकांश युवाओं को मौका दिया गया है। गंभीर के अलावा शिखर धवन, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा और आलराउंडर रविंद्र जडेजा पर बल्लेबाजी का दारोमदार होगा।
जबकि गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदार एस श्रीसंत , आर अश्विन, पीयूष चावला और अभिमन्यु मिथुन को सौंपी गई है। आस्ट्रेलियाई टीम दो अक्टूबर से मोहाली में दो टेस्ट की सीरीज जबकि 19 अक्तूर से कोच्चि में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की शुरूआत करेगी। टीमः गौतम गंभीर (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, पीयूष चावला, अभिमन्यु मिथुन, एस श्रीसंत, जयदेव उनादक्त, उमेश यादव, अभिमन्यु मिथुन और रविंद्र जडेजा। |