| | अमेरिकी बर्खास्त महिला कर्मी ने की दो की हत्या | | | |
|  | | | |
| | |
फिलाडेल्फिया । अमेरिका में क्राफ्ट फूड्स नामक कंपनी से नौकरी से बर्खास्त एक महिला कर्मचारी ने प्रतिष्ठान में लौटने के बाद हैंडगन से गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी तथा एक अन्य को घायल कर दिया। नौकरी से निकाले जाने के बाद इस सिरफिरी महिला को सुरक्षाकर्मी बाहर तक छोड आए थे, लेकिन वह कुछ देर बाद लौटी और गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के करीब एक घंटे बाद उसे हिरासत में लिया गया। लेफ्टिनेंट फ्रैंक वेनोर ने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात साढे आठ बजे यह वारदात इस बडी खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनी के कारखाने के भीतर हुई। यह कंपनी ओरियो बिस्कुट, फिलाडेल्फिया क्रीम चीज तथा आस्कर मेयर बेकान जैसे उत्पादों का निर्माण करती है। वेनोर ने कहा कि महिलाकर्मी नौकरी से बर्खास्त होने और सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाहर ले जाकर छोडे जाने के बाद 10 मिनट बाद वह इमारत परिसर में लौट आई। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |