उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से हों छात्रसंघ चुनाव
On 9/10/2010 10:02:18 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 

प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। यदि छात्र संगठनों ने उपद्रव नहीं मचाया या वे न्यायालय की शरण में नहीं गए, तो फिर प्रदेश के विश्वविद्यालयों -महाविद्यालयों में छात्रसंघों के चुनाव वैसे ही होंगे, जैसे अब तक होते रहे हैं। यानी, अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से। उल्लेखनीय है कि जबलपुर उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की याचिका पर राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि छात्रसंघ के चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर ही कराए जाएं। जब सरकार यह निर्णय मानने को तैयार ही नहीं है, तो छात्र भी अदालत जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

भला सेवानिवृत्त आईएएस जेम्स माइकल लिंगदोह की सिफारिशों में ऐसा है क्या, जिसको मानने में हमारी सरकार को दिक्कत आ रही है? लिंगदोह समिति का गठन 2005 में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तब किया था, जब केरल में छात्रसंघ निर्वाचन को लेकर विवाद हो गया था और वहां के हाईकोर्ट ने यह चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के पक्ष में निर्णय दिया था। यह मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में आया, तो उसने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को निर्देश दिया था कि वह एक समिति बनाए और तय करे कि ये चुनाव कैसे कराए जाने हैं? सही है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय में कोई व्यवस्था नहीं दी, पर चूंकि लिंगदोह समिति उसी के निर्देश पर बनी थी, इसलिए उसकी सिफारिशों के साथ सुप्रीम कोर्ट की सहमति भी जुडी हुई है। सच भी वही है, जो लिंगदोह समिति ने कहा है कि छात्रसंघ चुनावों का ध्येय यदि छात्रों में लोकतांत्रिक संस्कार विकसित करना है, तो यह अप्रत्यक्ष निर्वाचन के जरिए पूरा नहीं होता। लिहाजा, प्रदेश में भी छात्रसंघ के चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से हों, ताकि उनमें छात्रों की भागीदारी बढे।

Post Comments
More News
मैकाले के मानसपुत्रों के चंग...
ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती ल...
किसानों की तकलीफ समझें सरकार...
प्रणबदा की नींद उड़ने का कार...
उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमा...
क्रांति की उपलब्धियों को खो ...
चल रहा आश्वासन बांटने का अभि...
नाम, नमक और निशान के मायने...
मालदीव में सैनिक शासन की आहट...
मंत्रियों को यह सजा तो पर्या...
टाइम की आपत्ति को तवज्जो क्य...
पाकिस्तान की कश्मीर नीति में...
चल भी सकता है प्रियंका का जा...
हे फेसबुकजी, तुम्हें ढेरों श...
अमेरिका ने गंवा दिया एक बढ़ि...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: