|
इस बात म कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में किसी हीरोइन को लकी माना जा सकता है , तो वह सिर्फ मुग्धा गोडसे हैं। मुग्धा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत में तीन हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘फैशन’, ‘ऑल द बेस्ट’ और ‘जेल’ हैं। सूत्रों के अनुसार मुग्धा कहती हैं कि ‘फैशन’ की सफलता के बाद उनके पास बहुत सारी फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने सिलेक्टेड फिल्में ही साइन कीं। ताकि वह हर फ्लेवर की फिल्में कर सकें। साथ ही पिछले दिनों खबर भी आई थी कि वह साउथ की फिल्में कर रही हैं। इस पर मुग्धा कहती हैं कि उनके एजेंट सॉउथ में अच्छे प्रोजेक्ट तलाश कर रहे हैं। अगर उन्हें कोई अच्छी फिल्म मिलती हैं, तो वह जरूर करेंगी। लव लाइफ के बारे में पूछने पर मुग्धा कहती हैं कि अभी उनके पास लव के लिए टाइम नहीं है और वह बेकार में कोई सिरदर्द नहीं चाहती हैं। मुग्धा के इस जवाब पर यही कहा जा सकता है कि कोई तो है जिसके पास लव का टाइम नहीं है। |