|
‘ खतरों के खिलाडी 3’ प्रियंका चोपडा ने ऐसा स्टंट कर दिखाया, जिसमें 80 फीट की ऊंचाई पर रखे एक रोलर पर बैलेंस बनाते हुए एक छोर से दूसरे छोर पर जाना था।
हाल ही में छोटे पर्दे के एक रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी 3’ में प्रियंका चोपडा एंकरिंग की कमान संभाले है। ऐसा माना जाता है कि वह अपनी एंकरिंग और ग्लैमर का जलवा छोटे पर्दे पर न बिखेर पाई हों, लेकिन वह स्टंट दिखाने में वह किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा स्टंट करके दिखाया, जिसे करने में ‘खतरों के खिलाडी 3’ के मेल कंटेस्टेंट्स के पसीने छूट गए। सूत्रों के अनुसार इस स्टंट में 80 फीट की ऊंचाई पर रखे एक रोलर पर बैलेंस बनाते हुए एक छोर से दूसरे छोर पर जाना था। इसे करने में जहां मेल सिलेब्रिटीज ने अपनी हार मान ली, लेकिन पिगी चॉप्स ने इसे पूरा कर दिया। इस बारे में प्रियंका कहती हैं, ‘बेशक यह एक बेहद मुश्किल स्टंट था, लेकिन मुझे इसे अपने खिलाडियों के लिए पूरा करना था। मैं बस अपना मेंटल व फिजिकल बैलेंस बनाए रखने पर ध्यान दे रही थी और इसे पूरा करने के बाद अब मैं और ज्यादा खतरा फेस करने के लिए तैयार हूं।’ |