|
भोपाल। सहकारी उचित मूल्य की राशन दुकानों द्वारा लगातार की जा रही कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए खा अमले ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। खाद्य निरीक्षकों ने ऐशबाग क्षेत्र के पांच उपभोक्ता भंडारों पर कार्रवाई करते हुए कई अनियमितताएं पकडी। जांच में किसी की दुकान बंद मिली तो किसी के पास स्टॉक से अधिक राशन पाया गया। वहीं 20 किलो गेहूं के वितरण की जगह 10 किलो देना भी पाया गया। सभी राशन विभागों के खिलाफ प्रकरण बना दिए गए हैं।
खाद्य नियंत्रक एचएस परमार ने बताया कि राशन दुकानों द्वारा की जा रही अनियमितताएं की शिकायतें बहुत दिनों से प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते कार्रवाई की गई है। श्री परमार ने बताया कि खाद्य अमल ने ऐशबाग क्षेत्र की पांच राशन दुकानों की जच पडताल की। जिसमें से दो दुकानें बंद पाई मिली , जिन्हें बाद में खुलवाकर जांच की गई।
|