|
नई दिल्ली। अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान का प्यार इस कदर परवान चढ़ गया है कि अब करीना को सैफ की किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही वह अपने रिश्ते को लेकर बहुत खुश और सुरक्षित महसूस कर रही हैं। करीना ने निर्माता करण जौहर के साथ ए डेट विद एक मैं और एक तू के लिए बातचीत के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त की। यह शो चार फरवरी को ईटीवी, जी टीवी, जिंग, जी कैफे, जी स्टूडियो, जी ट्रेंड्ज और जी खाना-खजाना पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
|