| | पुणो का ‘हत्यारा’ चालक मानसिक चिकित्सालय में | | | |
| | | | |
| | |
पुणो । उन्मत्त होकर बस से आठ लोगों को कुचलने वाले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक को यरवदा में क्षेत्रीय मस्तिष्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सरकार अस्पताल सासून के डॉक्टरों ने चालक संतोष माने को चार दिन तक अस्पताल में निगरानी में रखने को कहा है। माने को सोमवार को यरवदा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कल ही न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसकी पुलिस हिरासत अवधि समाप्त करने का आवेदन किया था जिसे न्यायाधीश ने मंजूरी दे दी। एमएसआरटीसी के चालक माने ने 25 जनवरी की सुबह स्वारगेट बस डिपो में खड़ी खाली बस को निकाल करीब एक घंटे तक सड़कों पर पागल की तरह दौड़ाया और इस दौरान कई लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने उसे रोक कर गिरफ्तार किया। उसने पुलिस से कहा कि उसे नहीं मालूम कि उसने ऐसा क्यों किया। माने के परिजनों ने बताया कि वह अवसाद का शिकार है। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |