खरगोन। जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के सालाखेड़ी गांव में एक युवक ने किशोरी से बलात्कार कर उसे जिंदा जला दिया। शुक्रवार की रात हुई घटना के बाद गंभीर अवस्था में किशोरी को इंदौर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अंजु ग्राम बेड़िया में 10वीं की छात्र थी। शुक्रवार को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने गांव सालाखेड़ी आई थी। इस दौरान घर के सामने निवासरत राजेंद्र बोंदर यादव 24 वर्ष ने रात्रि 10:30 बजे के बाद उससे बलात्कार किया। बाद में किशोरी द्वारा परिजनों को बताने की बात पर उसे केरोसीन डाल कर जला दिया। मंडलेश्वर एसडीओपी जितेंद्रसिंह पंवार ने बताया कि गंभीर अवस्था में उसे सनावद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पुलिस को उसने बयान दर्ज कराए। एमवाय अस्पताल इंदौर में भी किशोरी के बयान लिए गए। पुलिस ने धारा 376, 307 के बाद अब 302 का प्रकरण दर्ज किया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी के रविवार अलसुबह हिरासत में ले लिया है।
हत्यारी चार महिलाओं को उम्रकैद की सजा
सागर । एक महिला को जलाकर मारने की दोषी एक ही परिवार की चार महिलाओं को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इन पर एक-एक हजार जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार जिले की बंडा तहसील के निवाड़ी खेड़ा गांव में चार महिलाओं बस्सो बी, नस्सो बी, आसमा बी तथा कपूरिया बी ने अपने पड़ोस में रहने वाली विनिता बी के घर में घुसकर उस समय आग लगा दी थी, जब वह घर में अकेली थी। विनिता ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में चारों महिलाओं द्वारा आग लगाने का जिक्र किया था। सागर के प्रथम