|
नई दिल्ली । पंजाब की 117 और उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंजाब में कुल 1078 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें से 93 महिलाएं हैं। मतदान के लिए 19724 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसके लिए 19841 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। कांग्रेस और बसपा ने जहां सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं शिरोमणि अकाली दल ने 94 और पंजाब पीपुल्स पार्टी ने 92 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा ने 23, भाकपा ने 14 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उत्तराखण्ड में कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। |