भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा खाद के मूल्यों में की जा रही लगातार वृद्घि के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 घंटे के लिए अपना किसान बचाओ अनुष्ठान प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते जनता की हक के लिए संघर्ष करना असंवैधानिक नहीं है क्योंकि केन्द्र खाद का मूल्य बढ़ाकर किसानों की जेब खाली करने में लगा हुआ है।
जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरफ जहां किसानों को गेहूं पर बोनस देने के साथ अन्य सुविधाएं देकर कृषि को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास कर रही है। श्री चौहान सुबह ग्यारह बजे से बिट्टन मार्केट के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठ गए। अनुष्ठान में राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह सोलंकी सहित कई नेता शामिल हुए। |