मीरा को नहीं मिली तलाशी से छूट, टाला यूक्रेन दौरा*श्रीनिवासन होंगे पहले भारतीय अमेरिकी जज*एनआईए की चार्जसीट सीबीआई से अलग*भाजपा में पीएम पद पर फिर महाभारत*आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग:‘बड़े श्री’ की छुट्टी संभव*भ्रष्टाचार रोकने के लिए सट्टेबाजी को वैध करे भारत*आई लीग के अगले सत्र में चार नई टीमें*सट्टेबाजी को वैध बनाना होगा : भूटिया*भारतीय महिला फुटबाल टीम को ताइपै ने हराया*आस्ट्रेलिया में खेलेगी भारतीय अंडर-19 टीम*
रजनीकांत ने पहला हिंदी गीत गाया
जंगल में दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप
मेडोना के साथ लंदन संगीत समारोह में भाग लेंगी ऐश्वर्या
प्रेगनेंट महिला से गैंगरेप, बनाई ब्लू फिल्म
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
गोली लगने से हुई मौत
On 6/18/2012 6:50:59 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

जबलपुर । नरसिंहपुर के झिलपानी ठाना में हुए विवाद में 55 वर्षीय अंबिका प्रसाद दुबे उर्फ मुन्ना महाराज की मौत के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

अनाज जब्त करना बना कारण

मामले में हुई मौत का गोली से होना ही बताया जा रहा है, पर आधिकारिक सूत्रों से इसकी तस्दीक अब तक नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर के झिलपानी ठाना गांव में वर्षा पूर्व वितरण के लिए राशन दुकान में पहुंचे अनाज की मात्र कम होने की बात को लेकर मुन्ना महाराज सहित ग्रामीणों ने रोष जताते हुए अनाज जब्त कर लिया था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि गेहूं से भरा ट्रक ग्रामीणों द्वारा उनके घर के सामने लाकर खड़ा कर दिया था। जिसे वापस करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी दबाव बना रहे थे।

इसी संदर्भ में सरकारी गेहूं छुड़ाने पहुंचे सुआतला थाना प्रभारी आशुतोष चाँद अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। जिन्होंने गाली देते हुए अनाज वापस करने को कहा। जिसके बाद हुए उग्र विवाद के दौरान गोली लगने से मुन्ना महाराज उर्फ अंबिका प्रसाद दुबे की मौत हो गई।

न्यायिक जांच के आदेश: आईजी व्ही मधुकुमार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश की बात बताते हुए कुछ भी कहने से किया है। उन्होंने कहा कि मामले में न्यायिक जांच के बाद आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई संभव हो सकेगी।

पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि!

मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल अस्पताल में एसडीएम की उपस्थिति में किया हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गोली लगने से होने की तस्दीक हो गई बताई जा रही है, पर इस विषय पर आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लाश का पंचनामा एसडीएम गोरखपुर राजेन्द्र राय व तहसीलदार पीएस त्रिपाठी द्वारा किया गया।

घटना दुर्भाग्यपूर्ण

नरसिंहपुर से आए क्षेत्रीय विधायक सुनील जायसवाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर गोली आत्मरक्षा के लिए भी चलाई गई थी तो सीने में नहीं लगनी चाहिए थी। किसी इंसान को रोकने के लिए कमर से नीचे गोली चलाना काफी होता है। पर सीने और पेट में गोली का लगना कुछ और कहानी कहता है।

इनका कहना

मेरी उपस्थिति में लाश का पंचनामा किया गया पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का खुलासा मेरी जानकारी में नहीं है।

राजेन्द्र राय, एसडीएम गोरखपुर अनुभाग

Post Comments
More News
अब शुरू होगा कॉलेज चलो अभिया...
क्यों बिगड़ा स्कूलों का रिजल...
जनता मूलभूत सुविधा के लिए मो...
निजी इंजीनियरिंग कॉलेज कर रह...
श्रमदान की आड़ में सत्ता की ...
गरीबों के आवासों की परिवार स...
4 लॉकरों ने उगला 7 किलो सोना...
महापौर ने की विकास कार्यो की...
पूर्ण कार्यो की सीसी जारी कर...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: