|
जबलपुर । शनिवार को हुई जोरदार बारिश के चलते देर रात्रि को सिंधी कैम्प भवानी चौक के समीप एक परिवार का खप्परनुमा मकान गिर गया। इस घटना से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि इस संबंध की निगम के दमकल विभाग एवं संभागीय कार्यालय में भी कोई सूचना दर्ज नहीं थी। नारायण प्रसाद बेन ने बताया कि बारिश के दौरान वह सभी सो रहे थे, तभी अचानक उनके मकान का एक हिस्सा गिर गया। जिसके बाद वह सभी घर से निकल कर बाहर आ गए। इस घटना से गृहस्थी का सारा समान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जब मकान का हिस्सा गिरा वहां पर कोई नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। |