ग्वालियर । उटीला थाना क्षेत्र एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल का कहना है कि रास्ते के विवाद पर उसे गोली मारी गई है। हालांकि पुलिस ने जब मौके पर जाकर पूछताछ की तो किसी ने भी गोली चलने की बात नहीं कही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गोली काशीपुर निवासी रामसिया उम्र 20 पुत्र अमर सिंह के पैर में लगी है। रामसिया गुरूवार की सुबह उटीला थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि सोनेराम का व्यक्ति उसके घर आया और उसे बुलाकर घर के पीछे खेत पर ले गया। जहां पहले से ही मौजूद छक्की गोले, द्वारिका गोले और कैलाश गोले ने उसे घेर लिया। छक्की ने उस पर लाठी से वार किया जो उसके कंधे में लगा, जबकि द्वारका ने गोली चलाई जो उसके पैर में जाकर लगी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। रामसिया का कहना है कि हमलावर उसे गांव के बीच वाले रास्ते से निकलने नहीं देते थे, इसको ंलेकर उसका विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।