पीएम के फोन टैप किए जाने पर चुप्पी*विदेश असांजे को गिरफ्तारी की आशंका*पाकिस्तान ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बैन किया*पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन*अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा: शिंदे*वैज्ञानिकों ने बनाई सूक्ष्म कीड़ों की थ्री-डी प्रत*चांद पर वैज्ञानिकों को मिले 280 गड्ढे*कुवैत में 17 बच्चों के दुष्कर्मी को फांसी*जरदारी के खिलाफ नहीं चलेंगे मनी लॉन्ड्रिंग मामले*हमले में 4 अमेरिकी मरे*
डॉक्टर गांव जाएं और सवा लाख वेतन पाएं
पापा ये है लोकायुक्त पुलिस का नंबर, करो शिकायत
हिंदुत्व ही देश को बदल सकता है---- मोहन भागवत
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाला गिरफ्तार
On 6/22/2012 6:19:22 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने पकड़ा है। यह आरोपी मंडीदीप से हबीबगंज के बीच स्थित रेलवे ट्रैक पर कई दिनों से पत्थर रख रहा था। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रैक पर पत्थर रखने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ कमांडेंट अश्विनी कुमार अग्निहोत्री ने जीआरपी के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई थी। यह टीम विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर ट्रैक की निगरानी कर रही थी।

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर और टीम के प्रभारी वीरेंद्र सिंह को रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम के सदस्यों ने ग्राम भगौरा थाना सुठालिया जिला राजगढ़ निवासी जयराम पुत्र पूनमचंद्र को विद्यानगर क्षेत्र के अस्थाई निवास से पकड़ लिया। घटना के संबंध में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने बगैर किसी उद्देश्य के रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखे थे। आरोपी के इस कार्य को ट्रेन ट्रैक व यात्रियों की असुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए रेलवे एक्ट की धारा 153 व 147, 145 और 146 के तहत प्रकरण दर्ज कर विशिष्ट रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Post Comments
More News
एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ...
बरसे बदरा, छाई मस्ती...
डॉक्टर से भिड़े मरीज के परिज...
क्या हिंदी विवि को मिलेगा मि...
बढ़ती आबादी से चौपट हो रहीं ...
छलावा बना अटल ज्योति अभियान...
दिग्विजय सिंह को दिया उज्ज्व...
20 की शाम और 21 की सुबह नहीं...
इश्क के आगे बौना पड़ा ममत्व!...
लाल बसों से लोग हुए लाल...
पुलिस के मैदानी अमले में बदल...
अब नहीं छिपेगा प्रत्याशियों ...
साहब घर से निकला दुश्वार हो ...
अर्जुन को ले गई राजकुमारी...
मनाया रानी लक्ष्मीबाई का बलि...
गाड़ी छूटने का न बगैर टिकट य...
परमिट मिला न लर्निग लायसेंस...
सता रही अपनों की चिंता...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: