मजा आया*टॉपलेस में एतराज नहीं*आंगन में सोनिया*खूबसूरत है बेटी*बजाते रहो में डॉली*शुद्ध देसी रोमांस*फिल्म निर्माण करूंगा*एक्शन करेंगी लियोन*अन्ना को समर्थन*पहली बीवी-बच्चों का खर्च भी उठाएगा पति*
45 फीसदी उपभोक्ताओं को नहीं चाहिए सब्सिडी
अन्य राज्यों की अपेक्षा मप्र में रेप के मामले बढ़े
मुख्यमंत्री अपने रिश्तेदारों की संपत्ति सार्वजनिक करें
किसानों ने उभा भारती को सिक्कों से तौला
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
गोली मारकर व्यवसायी की हत्या
On 6/23/2012 7:35:41 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यवसायी की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। प्राथमिक जांच में घटना की वजह लेनदेन के विवाद को लेकर मानी जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय तुलसीराम पिता धन्नाराम निवासी कोटरा पाताल भैरवी गली, आटा चक्की का व्यवसाय करता था। इसके साथ वह ब्याज पर पैसा देने का काम करता था।

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन बाइक सवार युवक उसके घर पर आए जो उसके परिचित थे। तीनों ने उसे अलग से बात करने के लिए बाहर बुलाया और घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर कट्टे से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से मौके पर ही व्यवसायी ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल तक ले गए , जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस समय घटना हुई आसपास की दुकानें खुली थीं और लोगों की भीड़ भी थी। आसपास के लोगों ने गोली मारने से लेकर आरोपियों के फरार होने तक का घटनाक्रम देखा। घटना के बाद लोग इतने डर गए कि पुलिस को कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है।

लेनदेन को लेकर था विवाद

बताया जा रहा है कि मृतक ब्याज पर लोगों को पैसा उधार देता था। रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि इसी बात के चलते उन्होंने हत्या कर दी।

चंद कदम पर थाना

कमला नगर इलाके में बदमाशों का आतंक इतना ज्यादा है कि उन्होंने थाने से कुछ ही दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। पूर्व में भी बदमाश थाने के आसपास कई वारदातें कर चुके हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि बदमाशों के बीच पुलिस का डर खत्म हो चुका है।

दो पत्नियां और पांच बच्चे

मृतक की दो पत्नियां और पांच बच्चे हैं। पहली पत्नी से चार बेटियां और दूसरी पत्नी से एक बेटा है। दोनों आपस में सगी बहनें हैं। एक बेटी तो सनी नामक एक लड़के का नाम ले रही थी कि उसने उसे भागते हुए देखा है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पूर्व में की थी गोली चलने की शिकायत

मृतक ने बहुत दिनों पहले कमला नगर थाने में शिकायत की थी कि दो अज्ञात स्कूटर सवारों ने उस पर गोली चलाई जोकार के शीशे में जा लगी। उसने पुलिस को शंका के आधार पर कुछ लोगों के नाम भी बताए थे, लेकिन जब पुलिस ने कार की जांच की तो पता चला कि गोली कार के अंदर से चलाई गई है। कुल मिलाकर पुलिस जांच से यह साबित हुआ कि व्यापारी ने ही गोली चलाई थी।

Post Comments
More News
मानसिकता जुलाई की जून में कै...
वाहन चोरों से पांच बाइक बराम...
क्या यह वही एम्स है?...
बच्चों ने कहा अंकल एक बार और...
बहन को छेड़ने का विरोध करने ...
दूसरे दिन भी की जांच-पड़ताल...
तो खूब बरसेंगे बदरा...
मैनिट में विजिलेंस टीम के आन...
महीनों से बंद पड़ी कार्रवाई...
संत नगर में लूट का प्रयास...
जिंदल ग्रुप के जीएम के घर ला...
सड़क हादसे में तीन लोगों की ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: