भुवनेश्वर। इस्पात बनाने वाली अग्रणी कंपनी टाटा स्टील ने शिक्षा को बढ़ावा देने की रणनीति के तहत ओडिशा में 200 से अधिक स्कूलों को सहायता प्रदान की है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक टाटा स्टील ने अपने संचालन वाले क्षेत्र में आने वाले स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। कंपनी ने स्कूल भवनों के निर्माण और मरम्मत, डेस्क तथा बेंचों की आपूर्ति के लिए अनेक कदम उठाए है। कंपनी ने राज्य के विद्यार्थियों को ज्योति फेलोशिप आवार्ड प्रदान किया है। टाटा स्टील की ट्राइबल कल्चर सोसायटी के तहत यह फेलोशिप दिया जाता है। |