नई दिल्ली। विदेशों में कमजोर रुख के बीच स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सराफा बाजार में सोना और चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव 200 रु. की हानि के साथ 30,400 रु. बोले गए। यूरोपीय संकट गहराने के बीच डालर मजबूत होने की संभावना के चलते वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। लंदन में सोने भाव 0.4 प्रतिशत घकर 1565.98 डालर और चांदी के भाव 0.9 प्रतिशत टूट कर 26. 86 डालर प्रति औस रहें। घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध ओर 99.5 शुद्ध के भाव 200 रु. की गिरावट के साथ क्रमश: 30,400 रु. ओर 30,200 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,500 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।
700 रुपए टूटी चांदी
चांदी तैयार के भाव 700 रु. की गिरावट के साथ 53,700 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 675 रु. की हानि के साथ 52,955 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रु. टूट कर 62,000-63,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए।