अजूबा बच्च, चिकित्सकों ने कहा जन्मजात विकृति*जब एसी है तो कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां क्यों?*पिकनिक मनाने गए पांच छात्र चंबल नदी में डूबे*केन्द्रीय योजनाओं के विलय पर मंत्री समूह की मंजूरी*शशिकांत शर्मा ने कैग का पदभार संभाला*बीसीसीआई चीफ का दामाद फरार*महिलाओं के खतने से परेशान ब्रिटेन*रजनीकांत ने पहला हिंदी गीत गाया*ब्रिटेन सरकार खोलेगी 2 सिख स्कूल*महिला अधिकारी के गर्भ में मूर्ति का बच्चा!*
रजनीकांत ने पहला हिंदी गीत गाया
जंगल में दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप
मेडोना के साथ लंदन संगीत समारोह में भाग लेंगी ऐश्वर्या
प्रेगनेंट महिला से गैंगरेप, बनाई ब्लू फिल्म
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
नेताजी की अनुशंसा पर नहीं मिलेगा पुरस्कार
On 7/3/2012 7:36:24 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पांच सितंबर को मिलने वाले शिक्षक पुरस्कार अब पहुंच से दूर होंगे। जो गाइडलाइन बनाई जा रही है, उसके तहत अब कार्य परिणाम के आधार पर ही शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। मिडल-प्रायमरी में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रतिभा पर्व में उत्कृष्टता का पैमाना ही सम्मानित करा सकता है।

पांच सितंबर को देश के प्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जन्मतिथि को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य और राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाता रहा है। अभी तक पुरस्कार के लिए आवेदन जिला स्तर से जनप्रतिनिधियों की ताबड़तोड़ अनुशंसाओं पर विभाग मुख्यालय आते रहे हैं। राज्य स्तर पर भी अधिकारियों की कृपा और मंत्रियों के दबाव के कारण शिक्षकों का पुरस्कारों के लिए चयन होता रहा है। इस व्यवस्था में सीधे तौर पर बदलाव का दावा किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने जो गाइडलाइन तय की है, उसके तहत कार्य परिणाम अच्छा होगा, वही सम्मान का पात्र होगा, इसमें अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रभावशालियों की कोई भूमिका नहीं होगी।

नहीं हुआ अमल

वर्ष 2005 में लोक शिक्षण संचालनालय ने जो नीति बनाई थी, उस पर कोई अमल नहीं किया गया है। न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन आवेदन का प्रावधान था। उस समय डीपीआई ने सभी डीईओ को चिट्ठी लिखी थी। इसमें स्पष्ट था कि शिक्षकों का सेवा अभिलेख चेक करके उसे पुरस्कार देने के लिए दस्तावेज राज्य मुख्यालय भेजा जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को तब तक कोई पता न चले जब तक उसका नाम पुरस्कार के लिए चयनित न हो जाए। इस नीति पर जिम्मेदारों ने कभी अमल नहीं किया। इसी का परिणाम रहा कि कार्य से दगाबाजी करने वाले पुरस्कार पाते रहे और मेहनत करने वाले शिक्षक इस हक से दूर रहे।

यह होगा आधार

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिभा पर्व के अंतर्गत आयोजित द्वितीय बाह्य मूल्यांकन के आधार पर ए और बी ग्रेड प्राप्त कक्षा के शिक्षक ही किसी भी स्तर के पुरस्कार प्राप्त करने के हकदार होंगे। अगर इससे बाहर कक्षा का सी, डी या फिर ई ग्रेड आया है, तो पुरस्कार के लिए शिक्षक आवेदन भी नहीं कर सकता। आवेदन करेगा भी तो उसे मान्य नहीं किया जाएगा। व्यवस्था तो यहां तक बनाई गई है कि जो शालाएं प्रतिभा पर्व में डी और ई ग्रेड लेकर आई, हैं वहां कक्षा शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments
More News
लेट लेतीफी: पहले दिन एक हजार...
अब एंड्रायड मोबाइल से होगी प...
रजिस्ट्रियों की होगी रेंडमली...
माशिमं में आग, बड़ा हादसा टल...
करोड़ों की राशि का लेखा-जोखा...
प्रशिक्षणार्थियों का योग बंद...
शिशुओं के उपचार के लिए त्रि-...
नगरों के लिए मिले 100 करोड़...
गर्मी ने सताया तो साहब गए छु...
किसानों ने खून से लिखा राष्ट...
तय जमीन से अधिक पर बने मकान ...
जिला कांग्रेस ने फूंका सीएम ...
पालकों के पास जैसा पैसा, वैस...
चोरी की बिजली से चल रही थी प...
ननि के बेड़े में शामिल हुए 6...
दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा...
112 कंट्रोल यूनिट व 91 बैलेट...
आरोपी गिरफ्तार, तनाव बरकरार...
ननि अपने खर्च से बना रहा सड़...
ट्रैफिक नियम तोड़ने में भोपा...
वार्ता विफल, हड़ताल शुरू...
बच्चियां अब सुरक्षित नहीं रह...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: