नई दिल्ली। खेलकूद का सामान बनाने वाली इटली की कंपनी फिला ने मंगलवार को कहा कि उसने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। कंपनी अगस्त से अपने सभी उत्पादों की कीमत में सात फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की तैयार कर रही है ताकि रुपए में आई गिरावट की भरपाई की जा सके।
फिला इंडिया के मुख्य कार्यकारी राजीव बजाज ने कहा कि क्रिकेट भारत में बहुत लोकप्रिय है और सहवाग के साथ हम अपने ब्रांड की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी का सहवाग के साथ समझौता तीन साल के लिए है। कंपनी नया विज्ञापन अभियान शुरू करेगी जिसमें सहवाग को इलेक्ट्रानिक और प्रिंट दोनों विज्ञापनों में दिखाया जाएगा।