तेहरान। ईरान की सेना ने तीन दिवसीय हवाई रक्षा अभ्यास को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस दौरान सेना ने अभ्यास कर रहे कई चालक रहित विमानों को मार गिराया। खताम अल-एनबिया हवाई रक्षा केंद्र के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल शाहरोख शाहराम ने कहा कि पश्चिमोत्तर ईरान के इलाके में सुरक्षा दलों ने चालकरहित विमान को इलेक्ट्राॉनिक तरीके से ढूंढ कर प्रभावपूर्ण तरीके से व्यस्त रखा।
आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक ईरानी सेना ने कहा कि यह अभ्यास दुश्मनों के लिए मनोवैज्ञानिक युद्ध था और ईरान के विरुद्ध अभियान चलाए वाले स्थानीय मीडिया की अटकलों के जवाब में ऐसा किया गया। पिछले सप्ताह इस्लामिक रिवोल्युशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने केंद्रीय प्रांत सेमनान में सतह से सतह पर मार करने वाले ग्रेट प्रोफेट 7 का तीन दिन तक परीक्षण किया।
रक्षा मंत्री अहमद वाहिदी ने लंबे, मध्यम और कम दूरी वाले आक्रामक हवाई लक्ष्यों पर निशाना लगाने के लिए रूस की एस-300 वायु रक्षा प्रणाली से ज्यादा शक्तिशाली बावर 373 मिसाइल के निर्माण की घोषणा की है।