बेरूत। मानवाधिकार संस्था सीरियाई आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट ने कहा है कि सीरिया सरकार की सेनाओं ने टैंकों और हेलीकाप्टरों की मदद से हमा प्रांत में भीषण सैन्य कार्रवाई की है जिसमें 150 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि एक विद्रोही नेता ने दावा किया है कि मरने वालों की संख्या 200 से अधिक है।
संस्था ने कहा कि सरकारी सेनाओं ने टैंकों और हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल करते हुए गांव पर भीषण गोलाबारी की। संस्था के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने एएफपी को बताया कि लगातार हमले के बीच 30 ग्रामीणों के शव पहले ही पहचाने जा चुके हैं जिससे इस संघषर्रत देश में दिनभर में मरने वाले की संख्या बढ़कर 200 हो गई।
अमेरिका ने दी चेतावनी
नोमपेन्ह। अमेरिका ने सीरिया को चेतावनी दी है कि अगर वह अपने रासायनिक हथियारों को सुरक्षित रखने में विफल रहा तो इसकी जिम्मेदारी उसे खुद ही उठानी होगी। अमेरिका ने यह चेतावनी उस खुफिया रिपोर्ट के आधार पर दी है, जिसमें सीरिया से रासायनिक हथियारों के स्थानांतरण की आशंका जताई गई है।