लंदन। ब्रिटिश सुरक्षा फर्म जी4एस का मानना है कि वह ओलंपिक खेलों के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं करा पाई और सरकार को सुरक्षाकर्मियों के अतिरिक्त दस्ते तैनात करने पड़े, जिससे कंपनी को लगभग 7.7 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह फर्म दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनियों में से एक है।
लंदन ओलंपिक की सुरक्षा करने में नाकाम
ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को यह घोषणा की थी कि वह 27 जुलाई से शुरू होने वाले लंदन ओलंपिक खेलों में 3500 अतिरिक्त सैनिक तैनात करेगी, क्योंकि जी4एस पूरे सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं करा पाई। जी4एस को इन खेलों के लिए कुल 40 हजार सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाने थे, लेकिन वह सिर्फ 17 हजार सुरक्षाकर्मी ही उपलब्ध करवा पाई।
|