पीएम के फोन टैप किए जाने पर चुप्पी*विदेश असांजे को गिरफ्तारी की आशंका*पाकिस्तान ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बैन किया*पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन*अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा: शिंदे*वैज्ञानिकों ने बनाई सूक्ष्म कीड़ों की थ्री-डी प्रत*चांद पर वैज्ञानिकों को मिले 280 गड्ढे*कुवैत में 17 बच्चों के दुष्कर्मी को फांसी*जरदारी के खिलाफ नहीं चलेंगे मनी लॉन्ड्रिंग मामले*हमले में 4 अमेरिकी मरे*
डॉक्टर गांव जाएं और सवा लाख वेतन पाएं
पापा ये है लोकायुक्त पुलिस का नंबर, करो शिकायत
हिंदुत्व ही देश को बदल सकता है---- मोहन भागवत
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बस्ती में चल रहा एनीमल क्योर सेंटर
On 7/16/2012 6:51:36 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। मप्र सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पालतू पशुओं को छोड़कर अन्य पशुओं को रिहायशी क्षेत्र में नहीं रखा जा सकता। मप्र उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने भी अपने आदेश में एजी ऑफि स पुल के नीचे चल रहे एनीमल क्योर एण्ड केयर सेंटर को हटाने को कहा था। इसके बावजूद इसके संचालन से निकटवर्ती क्षेत्र में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया तो यह भी जा रहा है कि जिस स्थान पर यह सेंटर संचालित है, वह जमीन भी संबंधित संस्था को आवंटित नहीं है।

एनीमल क्योर एण्ड केयर सेंटर का संचालन शहर के आवारा कुत्ताें को पकड़कर बधियाकरण करने के बाद शहर से बाहर छोड़ने के लिए किया जा रहा है। लेकिन संस्था द्वारा कुत्ताें को खुले में छोड़ने से रिहायशी क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है। इस संबंध में उच्च न्यायालय में महेंद्र कुमार सक्सैना एवं अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद एकल पीठ ने 6 मई 2010 को एक माह में नगर निगम सीमा से बाहर ले जाने के आदेश दिए थे। बाद में युगलपीठ ने भी 27 अगस्त 2010 को इस केंद्र को शहर से बाहर ले जाने का आदेश दिया था।

मिल रहे लाखों रुपए

सेंटर चलाने वाली संस्था एनीमल क्योर एण्ड केयर को एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से लाखों रुपए मिल रहे हैं। उच्च न्यायालय में दायर याचिका के जवाब में संस्था की ओर से 3400 कुत्ताें के लिए करीब 42 लाख रुपए मिलने की बात स्वीकारी गई थी।

फिर भी खत्म नहीं हो रहे आवारा कुत्ते

संस्था द्वारा कुत्ताें के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन किए जाने के बाद भी शहर से आवारा कुत्ते समाप्त नहीं हो रहे हैं।

इनका कहना है

एनीमल क्योर एण्ड केयर सेंटर का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस संबंध में कुछ भी कहना उचित नहीं है।

श्रीमती अलका गुप्ता, चेयरमेन

Post Comments
More News
हर घर में उजेला हो,देखा था म...
विकास की अपार संभावना वाला क...
एमपी प्रीपीजी की काउंसलिंग आ...
मुख्यमंत्री के जाते ही बिजली...
हादसों में दो की मौत श्रमिक ...
हाईकोर्ट के सूने बंगले से हज...
नशे में धुत हवलदार ने किया ह...
फोर लाइन सड़कें बढ़ाएंगीं टै...
कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा...
पाइप लाइन फूटी, हजारों लोग प...
दिन में रिमझिम, रात को झमाझम...
भाजपा विधायक के घर बिजली कंप...
भाजपा सरकार को उखाड़ने के लि...
अंदर जाने तो, वरना कर लूंगी ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: