हिंदुत्व ही देश को बदल सकता है: भागवत*मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या*शादी से पहले संबंध बनाया तो कहलाएंगे पति-पत्नी*इशरत मुठभेड़:सीबीआई और आईबी में ठनी*कोलगेट की चपेट में मनमोहन के अफसर*कपड़े उतारकर कलेक्टर से मिलने पहुंचा युवक*‘जिगरी दोस्त, अब जानी दुश्मन’*केदारनाथ में शिव के सिवा कुछ नहीं बचा*अमेरिका बोला, गेंद अब ईरान के पाले में*समुद्र स्तर बढ़ने से 14000 वर्ग किमी जमीन खतरे में*
हिंदुत्व ही देश को बदल सकता है---- मोहन भागवत
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या
ईरान के साथ बातचीत को तैयार है अमेरिका: ओबामा
45 फीसदी उपभोक्ताओं को नहीं चाहिए सब्सिडी
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
तेजस के इंजन के लिए 3300 करोड़ का करार जल्द
On 7/16/2012 8:21:48 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली । अमेरिका से 99 जेट इंजनों की आपूर्ति के लिए 600 मिलियन डॉलर (करीब 3300 करोड़ रुपए) के सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है। ये इंजन डीआरडीओ द्वारा विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस में इस्तेमाल किए जाने हैं। दो साल पहले भारत ने एलसीए मार्क-2 कार्यक्रम के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक को उसकी प्रतिद्वंद्वी यूरोपियन यूरोजेट-2000 पर प्राथमिकता दी थी।

एलसीए के दूसरे चरण के प्रयोग चल रहे हैं और इसके 2014-15 तक पूरा होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक मूल्य और तकनीक हस्तांतरण समेत तमाम मुद्दों पर अमेरिकी कंपनी से वार्ता लगभग पूरी हो गई है। उम्मीद है कि एलसीए मार्क-2 विमान में फिट किए जाने वाले इन इंजनों की आपूर्ति को लेकर जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर भी हो जाएंगे।

फिलहाल 99 इंजनों का ऑर्डर देगा भारत

समझौते के मुताबिक फिलहाल भारत 99 इंजनों का आर्डर देगा, लेकिन उसके पास भविष्य में 100 अतिरिक्त इंजनों के आर्डर का विकल्प भी रहेगा। एलसीए की पहली खेप में फिट जीई एफ-404 की तुलना में एलसीए मार्क-2 के लिए जीई एफ-414 इंजन का इस्तेमाल होगा। प्रयोगात्मक उड़ान के दौरान वायुसेना को महसूस हुआ कि मौजूदा इंजन जीई एफ-404 तेजस को उतनी ताकत नहीं दे पा रहा, जिसकी जरूरत है। लिहाजा डीआरडीओ ने वायुसेना की जरूरतों के मुताबिक एलसीए मार्क 2 कार्यक्रम शुरू किया।

Post Comments
More News
45 फीसदी उपभोक्ताओं को नहीं ...
ईरान के साथ बातचीत को तैयार ...
मोदी नहीं जाएंगे अयोध्या...
हिंदुत्व ही देश को बदल सकता ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: