चेन्नई। तलिनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियाें ने अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत से हुई गोलीबारी में दुबई के अलीजेबेल बंदरगाह क्षेत्र में एक भारतीय मछुआरे की मौत की घटना पर मंगलवार को दुख व्यकत करते हुए अमेरिका से घटना की विस्तृत जांच करने की मांग करने की केन्द्र सरकार से अपील की।जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में उनसेअमेरिका से इस घटना की विस्तृत जांच करने को कहने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मृतक मछुआरे के परिजनों एवं घायल मछुआरों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से घायलों को सभी जरुरी मेडिकल एवं अन्य सहायता मुहैया कराएं। द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि ने इससिलसिले में कहा कि केन्द्र सरकार को इस घटना पर अमेरिका के सामने गहरी निंदा व्यकत करनी चाहिए। |