एक माह तक ऑर्थर रोड जेल में रहेंगे संजय*सोना 25 हजार के नीचे, गोल्ड खरीदने का गोल्डेन चांस*सरकार ने दी कैग को 2जी के आंकड़े पर बहस की चुनौती*स्मारक घोटाले में माया बचीं, करीबी मंत्री फंसे*शिक्षक की जगह भरे ‘शिक्षा शत्रु’*छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया*भोपाल से एक बुकी गिरफ्तार, बीसीसीआई चीफ पर एफआईआर*भारत-चीन ने किए 8 समझौते, शांति के उपायों पर सहमति*एनआरआई का केजरीवाल की पार्टी को समर्थन*अमेरिका में बवंडर, बेसबॉल के आकार के गिरे ओले*
सोना 25 हजार के नीचे, गोल्ड खरीदने का गोल्डेन चांस
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक दीवार घड़ी
गोद लिए गए कौशल के पिता को स्थायी नौकरी
मिनरल वॉटर की बोतल का प्रयोग ना करें बारबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
गुंडे से दोस्ती में गई जान
On 7/18/2012 7:03:43 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

इंदौर। शराब पीने के दौरान विवाद होने के बाद दो दोस्तों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। वह अपने बेटे को लेकर आया और इन पर हमला बोल दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गुंडे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।

बीती रात बाणगंगा में दीपमाला ढाबे के पास शिवकंठ नगर निवासी छोटू उर्फ रामकुमार पिता संतराम यादव अपने दोस्त श्रीकांत उर्फ टंय्या पिता श्यामसुंदर पाटीदार के साथ शराब पी रहे थे। उसी दौरान वहां से मानसिंह निकला। इनका उससे विवाद हो गया। टंय्या गुंडा है और उसने मानसिंह को जमकर पीट डाला। उसके बाद मानसिंह अपने घर गया और बेटे जीतू को ये बात बताई। बताते हैं कि उसके बाद बाप-बेटे और अन्य लोग चाकू,डंडे लेकर वहां पहुंचे और इन दोनों पर हमला बोल दिया। हमले के बाद वहां से हमलावर फरार हो गए। ये दोनों लहूलुहान वहीं गिर पड़े। पुलिस को खबर मिलने के बाद इन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

26 दिन पहले ही हुई थी बेटी

इलाज के दौरान वहां पर छोटू उर्फ रामकुमार यादव की मौत हो गई। वह मूल रुप से सिवनी का रहने वाला था और पिछले कुछ सालों से इंदौर के शिवकंठ नगर में रह रहा था। उसकी चार बेटियां है, एक बेटी तो 26 दिन पहले ही हुई थी। बताते हैं कि बेटी की चाह में उसके वहां चार बेटियां हो चुकी हैं। वह मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। नशे बाजी के दौरान ही उसकी कई गुंडों से पहचान हो गई थी।

टंय्या पर दर्ज हैं कई मामले

टंय्या इलाके का गुंडा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गुंडे से दोस्ती ही छोटू को महंगी पड़ गई। वह तो केवल शराब पीने गुंडे के साथ गया था, बदले में उसे उसकी जान गंवानी पड़ी। सब इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि हमलावरों में जीतू और उसके अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं। जीतू के पिता मानसिंह से विवाद के बाद ही ये हत्या हुई है। वारदात के बाद जीतू और उसका बाप मानसिंह फरार हैं। उनकी तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

Post Comments
More News
मेरी बहन को जीजा ने मार फंदे...
काले हिरण की जान बचाई...
कार्रवाई से बचने के लिए नाम ...
फर्जी डॉक्टरों पर गिरेगी गाज...
उड़नखटोले से आए दूल्हे को दे...
अब तक बैंकों को नहीं मिले लो...
फर्जीवाड़े की होगी ईओडब्ल्यु...
प्रदेश में 56 सीटों पर सिमट ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: