अजूबा बच्च, चिकित्सकों ने कहा जन्मजात विकृति*जब एसी है तो कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां क्यों?*पिकनिक मनाने गए पांच छात्र चंबल नदी में डूबे*केन्द्रीय योजनाओं के विलय पर मंत्री समूह की मंजूरी*शशिकांत शर्मा ने कैग का पदभार संभाला*बीसीसीआई चीफ का दामाद फरार*महिलाओं के खतने से परेशान ब्रिटेन*रजनीकांत ने पहला हिंदी गीत गाया*ब्रिटेन सरकार खोलेगी 2 सिख स्कूल*महिला अधिकारी के गर्भ में मूर्ति का बच्चा!*
रजनीकांत ने पहला हिंदी गीत गाया
जंगल में दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप
मेडोना के साथ लंदन संगीत समारोह में भाग लेंगी ऐश्वर्या
प्रेगनेंट महिला से गैंगरेप, बनाई ब्लू फिल्म
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
रावण में नहीं मिला मुआवजा
On 7/18/2012 7:33:44 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

विदिशा। पिछले आठ दिन पहले शमशाबाद क्षेत्र के गांव रावण में अचानक रात को तेज बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे, जिससे की गांव में एक दर्जन से अधिक घरों को पानी ने बरबाद कर दिया था।

मंगलवार को रावण गांव के करीब 30 लोगांे ने जन सुनवाई में मुआवजे को लेकर कलेक्टर आनंद शर्मा को ज्ञापन दिया। इसमें रावण गांव निवासी हरिसिंह अहिरवार ने बताया कि आठ दिन पहले गांव में रात के समय अचानक तेज बारिश से एक दर्जन मकान तबाह हो गए थे।

पटवारी ने किया था सर्वे

इतना ही नहीं तेज बारिश से जानवर भी मृत हो गए थे। दूसरे दिन पटवारी द्वारा सभी लोगों का सर्वे भी हो गया था, लेकिन आज दिन तक एक रुपए का मुआवजा नहीं मिला, जबकि मकान वैसी ही स्थिति में अभी भी है। लगभग 5 परिवारों को आज भी गांव के स्कूल और पंचायत भवन में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि मुआवजा मिल जाता है, तो वो अपने मकानों को दोबारा तैयार करा लेंगे। इससे उनके परिवार के लोगों को बारिश में सिर छुपाने जगह मिल जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कमल सिंह, पुरुषोत्तम, कृष्णा बाई, अनार बाई, राजा राम, खुमानसिंह, लालाराम समेत अनेक लोग शामिल थे।

Post Comments
More News
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: