जबलपुर। गोलबाजार व चेरीताल क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे दो तस्करों को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए कारोबारियों के कब्जे से पुलिस ने दस लाख रुपए की स्मैक बरामद की गई है। उक्त मादक पदार्थ दोनों व्यक्ति कहां से लाते थे, इस संबंध में पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस आशय की जानकारी सीएसपी राजेश दंडोतिया ने दी है।
सीएसपी ने बताया कि पुराना पुल गोहलपुर में रहने वाला आजाद पिता महमूद खान उम्र 50वर्ष चेरीताल के राजीव नगर में स्मैक बेचने के लिए खडा था, तभी पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर आजाद को बंदी बना लिया, तलाशी लेने पर आजाद के कब्जे से 30ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी चमनलाल सोनकर उम्र 57वर्ष के बारे में जानकारी दी।
पान ठेला की आड़ में स्मैक की बिक्री
जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत सिन्धी केम्प के समीप सुबह दस बजे के लगभग पुलिस ने राजा सोनकर नामक युवक को स्मैक बेचते हुए बंदी बना लिया, राजा की तलाशी लेने पर 30 हजार रुपए की स्मैक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार राजा सोनकर सिन्धीकेम्प क्षेत्र में पान ठेला की आड़ में स्मैक बेचने का कारोबार करता रहा, इस बात की सूचना मिलते ही राजा को घेराबंदी कर बंदी बना लिया।