जबलपुर। जबलपुर दुग्ध संघ के संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटìनग अधिकारी एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थायें जबलपुर द्वारा मंगलवार को संस्था के सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया गया। दुग्ध संघ के संचालक मंडल के सदस्यों का चुनाव 22 अगस्त को साधारण सम्मिलन में होगा। रिटìनग अधिकारी एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थायें के मुताबिक दुग्ध संघ के सदस्यों की सूची का प्रकाशन संस्था के नोटिस बोर्ड तथा जबलपुर, सागर, शहडोल एवं रीवा के उप पंजीयक, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थायें के कार्यालय और दुग्ध शीत केन्द्र एवं राज्य सहकारी बैंक की राइट टाउन जबलपुर स्थित शाखा के सूचना पटल पर किया गया है।
दावा आपत्ति 24 तक: संयुक्त पंजीयक के अनुसार सदस्यों की पकाशित सूची पर दावा या आपत्ति 17 जुलाई से 24 जुलाई तक जबलपुर दुग्ध संघ के कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकेगी। दावे एवं आपत्ति दुग्ध संघ कार्यालय में वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक जीपी साहू को प्रमाण सहित प्रस्तुत करने होंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से दुग्ध संघ के कार्यालय में किया जएगा।
नगरीय निकायों में तकनीकी पदों की भर्ती से हर्ष
जबलपुर। केबिनेट बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत नगरीय निकायों में तकनीकी अमले के सेट-अप की स्वीकृति प्रदान किए जाने से अभियंता महासंघ में हर्ष व्याप्त है। एसोसिएशन के प्रातांध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव प्रदीप निगम, आलोक चौकसे, विजय बघेल ने बताया कि सेट-अप स्वीकृत कराने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने काफी योगदान दिया। मप्र सरकार द्वारा नगरों के विकास में नई दिशा प्रदान करने के लिए तकनीकी पद बढ़ाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे अधिकारियों उनमें हर्ष व्याप्त है। |